फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Newborn kidnapping case is suspicious, investigation reveals woman is not pregnant

Chitrakoot News: नवजात के अपहरण का मामला संदिग्ध, जांच में महिला नहीं मिली गर्भवती

Wed, 16 Apr 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Newborn kidnapping case is suspicious, investigation reveals woman is not pregnant
चित्रकूट। थाना बरगढ़ कस्बा के अशोक चौराहा के पास से 10 दिन पहले नवजात शिशु के अपहरण का मामला पुलिस की जांच में कई पेंच सामने आ रहे हैं। प्रथम जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। महिला की जांच पर गर्भवती होना ही नहीं पाया गया है। अभी भी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है। सब कुछ उन दो भागी महिलाओं की तलाश के बाद सामने आएगा।
विज्ञापन

मुरका निवासी राजेश कोल की पत्नी सतेवा देवी नाबालिग बेटी के साथ मध्य प्रदेश के रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र के चुनगी गांव जा रही थी। रास्ते में महिला को पेटदर्द हुआ तो दो महिलाओं ने प्रसव कराया। इसमें महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। दोनों महिलाएं घर छोड़ने की बात कहकर अशोक चौराहा के पास बहाना बनाकर बच्चे को लेकर भाग गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी कैमरा, सर्विलांस और स्थानीय लोगों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया तो गर्भवती होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई। इससे पुलिस के होश उड़ गए। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कई जानकारी हाथ लगी है। जांच में कई चीजें सामने आई हैं। उन सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही घटना की खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed