फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Newborn girl found on the roadside in Chitrakoot

चित्रकूट में सड़क के किनारे मिली नवजात बच्ची

Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Newborn girl found on the roadside in Chitrakoot
फोटो- 8- झाड़ियों में मिली नवजात बालिका को लेकर अस्पताल जाते ग्रामीण व एंबुलेंस कर्मी - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत नारायणपुर गांव के सड़क किनारे लावारिश अवस्था में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। सुबह जब ग्रामीण सड़क किनारे से निकले तो बच्ची के रोने की आवाज सुनकर देखा। मामले की जानकारी गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचना। पुलिस ने पहुंचकर बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल से चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने कयास लगाया है कि लोक लाज के भय से किसी ने बच्ची को पैदा होते ही इसे सूनसान वाले स्थान पर लावारिश अवस्था में फेंक दिया होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह नारायणपुर गांव के सड़क किनारे एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण नजदीक पहुंचे तो वहां मासूम को रोते देखकर दंग रह गए। बच्ची जमीन में एक कपडे़ लिपटी रो रही थी। इसके बाद गांव के प्रधान रामबरन ने पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद 112 नं. व 108 गाड़ी के पुलिस कर्मी व कर्मचारी पहुंचे। सिपाही जावेद अहमद व 108 एंलुेंस के कर्मचारी प्रदीप विश्वकर्मा व चालक आशीष ने बच्ची को लेकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां एसएनसीयू में बच्ची का इलाज किया जा रहा है। सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर चाइल्ड लाइन से संबधित अधिकारियों को जानकारी दी गई है। देर शाम को चाइल्ड लाइन के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed