फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nephew riding a bike dies after being hit by a Bolero, uncle critical

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा गंभीर

Wed, 07 May 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nephew riding a bike dies after being hit by a Bolero, uncle critical
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रैपुरा थाना क्षेत्र के जगदरा नाला के पास सोमवार की देर शाम बोलेरो की टक्कर से मामा-भांजा घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने भांजे को मृत घोषित कर दिया और मामा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की चचेरी बुआ की शादी सोमवार को थी। इसके लिए वह कपड़ा खरीदने बाजार आया था।
विज्ञापन

देवरा गांव निवासी राकेश प्रजापति ने बताया कि उसका भतीजा विष्णु कुमार (20) मामा राजेश के साथ खंडेहा बाजार कपड़े खरीदने जा रहा था। जगदरा नाले के पास पीछे से आई बोलेरो में बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को लेकर सीएचसी मऊ पहुंचे। डाॅक्टर ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। उसका एक बड़ा भाई सूरज, दो बहन पूनम व मनीषा हैं।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि सोमवार को ही चचेरी बुआ की शादी में शामिल होने के लिए कपड़ा खरीदने आया था। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल में शादी की रस्में निभाई गईं। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने घटना की रात में जानकारी दी है। बोलेरो के बारे में पता कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णु के चाचा राकेश ने आरोप लगाया कि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और घायलों के लिए एंबुलेंस को करीब एक घंटे तक फोन करते रहे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मजबूरी में निजी वाहन से सीएचसी लेकर गए। तब तक देर हो चुकी थी। बताया कि समय से एंबुलेंस मिल जाती तो शायद भतीजा की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed