{"_id":"5f1886938ebc3e9ff12e0ec4","slug":"neem-kee-pattee-todane-par-dampati-ko-peeta-anjaam-bhugatane-kee-dhamakee-chitrakutt-news-knp5726929161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम की पत्ती तोड़ने पर दंपति को पीटा,अंजाम भुगतने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम की पत्ती तोड़ने पर दंपति को पीटा,अंजाम भुगतने की धमकी
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। नीम की पत्ती तोड़ने पर दंपति से मारपीट कर दी गई। हमलावरों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
बहिलपुरवा थाना अंतर्गत सेमरिया चरणदासी के वृद्ध चुनबाद पुत्र बैजनाथ ने बताया कि वह सोमवार देर शाम बघौड़ा स्थित डेरा में नीम की पत्ती तोड़ रहे थे। तभी गांव के एक युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर पिटाई कर दी। इससे पैर टूट गया। शोरगुल सुनकर पत्नी रनिया मौके पर आ गईं। इस दौरान हमलावर के तीन दोस्तों के साथ मिलकर फिर मारपीट की। एक हमलावर की पत्नी ने उसकी पत्नी से मारपीट कर दी। इससे उसे भी चोटें आई हैं।
पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में तहरीर देने पर महज एनसीआर दर्ज की गई है। डॉक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया गया। पीड़ित ने वास्तविक रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी फिर से पीटने की धमकी दे रहे हैं।