फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   nars kee maut maamale mein agrahari samaaj ne kiya pradarshan

नर्स की मौत मामले में अग्रहरि समाज ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
nars kee maut maamale mein agrahari samaaj ne kiya pradarshan
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए अग्रहरि समाज के पदाधिकारी। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिला अस्पताल ले जाते समय वाराणसी के प्राइवेेट अस्पताल की नर्स की एंबुलेंस में मौत का मामला गर्माने लगा है। शुक्रवार को अग्रहरि वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में सजातीयों ने राज्यपाल को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मानिकपुर कस्बे के अरुण कुमार उर्फ बिहारी की बेटी नर्स पूजा की मौत में कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि पूजा की मौत तीन अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हुई है। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए एंबुलेंस से ले जाते समय ऑक्सीजन सिलिंडर न होने से पूजा की रास्ते में जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से इससे पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। कहा गया कि मृतका के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर नर्वेश, रामचंद्र अग्रहरि, शिवमोहन प्रसाद अग्रहरि, डीके अग्रहरि, शिवम कुमार, शिवगुलाम, लवकुश अग्रहरि, लालमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार नर्स पूजा की मौत के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में सांकेतिक प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंसों मेें ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था की भी मांग की है। कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी वेंटिलेटर की व्यवस्था भी की जाए। मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी होनी चाहिए। इस मौके पर संगठन मंत्री प्रमोद कुमार तिवारी, लवकुश, रोहन शुक्ला, अनिल कुमार, शशांक सिंह, विनय अग्रहरि, आशीष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed