फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nagpur reached semi-finals after defeating Bihar

बिहार को हराकर सेमीफाइनल पहुंचा नागपुर

Mon, 06 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nagpur reached semi-finals after defeating Bihar
फोटो-2- अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में शाट लगाता नागपुर का बल्लेबाज - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सुभाष चैलेंज कप में सोमवार को नागपुर के बल्लेबाजों ने अपना जौहर जारी रखा और बिहार को आसानी से 51 रनों से हरा दिया। नागपुर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम में नागपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें अगम कोहली 69 रनों का योगदान दिया कौस्तव 45 रन मेहुल सिंह 25 रन के योगदान से पूरी टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। गौरतलब है कि रविवार को इसी टीम ने झांसी के खिलाफ 202 रन बनाए थे। बिहार की ओर से विकास 2 विकेट विशाल 1 विकेट आशीष 1 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत शानदार की लेकिन अचानक मध्य क्रम लडखडाने से पूरी टीम 24 ओवर में 147 रन पर आउट हो गई। इस प्रकार नागपुर यह मैच 51 रनों से जीत गया।
विज्ञापन

बिहार की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आकाश 56 रन भानु 27 रन विकास नाबाद 23 रन का योगदान दिया। नागपुर के अनिकेत 3 विकेट सहादत हुसैन तीन विकेट दिनेश यादव दो विकेट प्राप्त किए। इसके पूर्व विद्युत विभाग के एसई पीके मित्तल, पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार, समाजसेवी जयशंकर मिश्रा,अनिल कुमार व सूर्यकांत सोनी ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के अंपायर समसुद्दीन खान प्रेम नारायण स्कोरर विजय भारद्वाज कमेंटेटर लोकेश सिंंह, प्रेम नारायण समसुल हाशमी,राकेश मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव, आनंद पटेल करण किशन मुकेश रैकवार पवन आदि का योगदान रहा। आज महिला क्रिकेट में कानपुर को मेरठ से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed