फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Muslim youth distributed sweets in support of Wakf Board Bill

Chitrakoot News: वक्फ बोर्ड विधेयक के समर्थन मुस्लिम युवकों ने बांटी मिठाई

Thu, 03 Apr 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Muslim youth distributed sweets in support of Wakf Board Bill
मिठाई ​खिलाता मु​स्लिम युवक।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। वक्फ बोर्ड कानून संसोधन बिल पास होने पर गुरुवार को मुस्लिम समाज के कई युवकों ने खुशी जताई। शहर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गले मिले। भाजपा की नीतियों को सही बताया।
विज्ञापन

भाजपा नेता इसरार अहमद की अगुवाई में पुरानी बाजार स्थित काली देवी चौराहे मंदिर के पास मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हुए। वक्फ बोर्ड कानून संसोधन बिल के संसद में पास होने को महत्वपूर्ण फैसला बताते हुए एक दूसरे को बधाई दी। सभी ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। भाजपा नेता ने कहा कि कानून में संशोधन होने से अब मुस्लिम समाज जो वर्षों से गरीबी, बेरोजगारी का अभिशाप झेल रहा था, इससे निजात मिल जाएगी। खाली पड़ी जमीनों पर जो वक्फ बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में हैं, इसमें स्कूल, कॉलेज, अस्पताल सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित भवन का निर्माण होना चाहिए। मोइनुल हक, इब्राहिम मोहम्मद, आदिल मोहम्मद, शाहिद, शहादत अली, अबरार अहमद, मोहम्मद कलीम, मेराज उल हक, मोहम्मद शानू, मोहम्मद इमरान, सज्जाद, शरीफ शान, जावेद, शाहरुख खान, मोहम्मद आसिफ, छोटे खान, सदाकत अली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
ड्रोन से रखी नजर

चित्रकूट। वक्फ संसोधन विधेयक के लोकसभा में पास होने फिर राज्यसभा में पेश होने को लेकर गुरुवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के धनुष चौराहा, पटेल तिराहा, एलआईसी तिराहा, काली देवी चौराहा, तरौहा एवं पुरानी बाजार के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। साथ ही पुलिस ने बाइक रैली निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। संवेदनशील जगहों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया किसंवेदनशील मोहल्लों में पुलिस बल तैनात है। अराजकतत्वों से निपटने की पूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed