फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Muskan took over the police station and Anshika took over

मुस्कान ने संभाली कोतवाली तो अंशिका ने थाना

Sun, 22 Aug 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Muskan took over the police station and Anshika took over
Muskan took over the police station and Anshika took over - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली व भरतकूप में रक्षाबंधन पर्व पर युवतियों व महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग ने एक दिन का कोतवाल व थानाध्यक्ष बनाने का कार्य किया। दोनों स्थानों पर छात्राओं को मौका दिया गया जिसमें उन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। फरियादियों की समस्या सुन मौके पर जाकर निरीक्षण करने के आदेश पुलिस कर्मियों को दिए। महिलाओं की समस्या को प्रमुखता से निपटाने के आदेश दिये तो वही सड़कों में चलकर यातायात व्यवस्था को देखा। हेलमेट लगाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली में शहर निवासी छात्रा मुस्कान साहू को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। जिसमें उन्होंने सभी फरियादियों की समस्या सुनी। महिला हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय का निरीक्षणकर रिकार्ड सही करने के लिए निर्देश दिये। इसके बाद वाहन चेंकिंग कर हेलमेट लगाने के निर्देश दिये। उसके साथ सीओ शीतला प्रसाद पांडेय व कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे। दृष्टि विद्यालय जाकर मिठाई वितरण कराया।
विज्ञापन

वही भरतकूप थाने में हुए कार्यक्रम में भरतकूप निवासी अंशिका पुत्री अशोक गुप्ता को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। जिन्होंने आने वाले फरियादियों की समस्या सुनी। यातायात व्यवस्था को भी देखा। जमीन संबंधित मामलों को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। चालकों को धीमी गति से वाहन चालने के निर्देश दिये। इस दौरान थाना प्रभारी संजय उपाध्याय भी मौजूद रहे।

Muskan took over the police station and Anshika took over

Muskan took over the police station and Anshika took over- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed