फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Murder not disclosed, report filed on relatives

शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना पड़ा महंगा

Tue, 07 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Murder not disclosed, report filed on relatives
चित्रकूट। पूर्व प्रधान की हत्या के बाद सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करना उसके दो पुत्रों समेत 15 लोगों को भारी पड़ गया। इनके खिलाफ कोतवाली में सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अभी चितरागोकुलपुर के पूर्व प्रधान अच्छेलाल की हत्या के अभियुक्तों व हत्या की मुख्य वजह का खुलासा नहीं कर पाई है। लेकिन, इसकी मांग करने वाले परिजनों व ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। तीन जून की सुबह कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर खोही पंचायत भवन के पास चितरागोकुलपुर के पूर्व प्रधान पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। उनकी मौत हो गई थी। चार जून की सुबह पूर्व प्रधान के परिजनों व स्थानीय लोगों ने हत्यारों को जेल भेजने की मांग को लेकर चितरा सीतापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कर शव का अंतिम संस्कार कराया था। इसी प्रदर्शन को लेकर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारी चितरा निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र कामता, अनिल, ननकू कोरी, छक्के, राजेश, अमृतलाल, स्वामीदीन, रामकरन, जुवेद, राजबहादुर, मुन्ना कोरी, रामकिशोर, रामेश्वर, प्रसिद्धपुर निवासी चंदन कोटार्य और कैलाश बौद्ध के खिलाफ रास्ते पर जाम लगाना और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नामजद दो समेत सात अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कई को पकड़ा भी है लेकिन अभी तक पूरा खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed