{"_id":"66df600737d9cdf05005cd84","slug":"murder-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109426-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सिर पर चोट और रक्तस्राव से हुई थी किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सिर पर चोट और रक्तस्राव से हुई थी किशोरी की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र में पहाड़ के नीचे मिली किशोरी की मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट होने और रक्तस्राव होना बताया है। शरीर का ज्यादातर हिस्सा जंगली जानवर खा गए थे।
भरतकूप थाना के पीछे लगभग 500 मीटर दूर गोवर्धन पहाड़ के नीचे रविवार को किशोरी का शव मिला था। इसकी पहचान मां ने कपड़ों से की थी। शरीर का ज्यादातर हिस्सा जंगली जानवर खा गए थे। 31 अगस्त को किशोरी घर से चाऊमीन लेने के लिए निकली थी। दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव पहाड़ से फेंकने की आशंका परिजनों ने जताई थी।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के बचे अंग व हड्डियों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सभी संदेह जताने वाली जांच कराई गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया कि उसके सिर पर गहरी चोट थी। इसी चोट से अधिक रक्स्राव होने से मौत हो गई। संभावना है कि किशोरी की 31 अगस्त की रात ही पहाड़ के पास मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजनों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
उधर, इस रिपोर्ट के बाद किशोरी की मां व परिजनों ने आशंका जताई कि किसी ने उसे पहाड़ की ओर बुलाया फिर उसकी हत्या कर पहाड़ के नीचे फेंक दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी भी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।