फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   murder

जमीन विवाद में स्कूल प्रबंधक के भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : एसपी

Thu, 05 Sep 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
murder
सरैंया (चित्रकूट)। पत्नी को स्कूल छोड़कर लौट रहे स्कूल प्रबंधक के भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। सूचना के दो घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अगरहुडा गांव के अरविंद सिंह (27) बुधवार को शिक्षक पत्नी सुषमा सिंह को बाइक से राणा प्रताप प्राइमरी स्कूल छोड़ने गए थे। स्कूल के प्रबंधक भाई धर्मराज सिंह हैं। लौटते समय घर से लगभग 500 मीटर दूर गांव के गोविंद रैदास और साथियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। हमले से लहूलुहान अरविंद जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। परिजनों को जानकारी ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान अरविंद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस दो घंटे बाद पहुंची। इससे आरोपी भाग निकले। नाराज ग्रामीणों ने गांव में जाम लगाकर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे रैपुरा थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी ली। जांच करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के कुछ परिजन बाहर रहते हैं, उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के घर से तीन महिलाओं और दो पुरुषों को शक के आधार पर पकड़ा है। उधर, घटना की जानकारी पर सवर्ण आर्मी की टीम भी पहुंच गई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अविनाश शुक्ला, ठाकुर दिलीप सिंह ने मांग की कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। मृतक आश्रित को मुआवजा दिया जाए। साथ ही हमलावरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed