{"_id":"5f04a96d8ebc3e430a0cb74a","slug":"murder-case-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp569881815","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं संपत्ति के लालच में तो नहीं हुई युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं संपत्ति के लालच में तो नहीं हुई युवक की हत्या
विज्ञापन
फोटो-3- वृद्घा की हत्या मामले में जानकारी देते परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में शहर के पुरानी सब्जी मंडी के पास रहने वाली वृद्धा की हत्या की गुत्थी अभी भी उलझी है। मंगलवार को हत्या की आशंका को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस व अन्य टीमें घटना की जांच कर रही हैं।
गौरतलब है कि पुरानी बाजार के सब्जी मंडी निवासी शकुंतला साहू (58) की सोमवार की रात हत्या कर हत्यारे कमरे और मुख्य गेट का दरवाजा लगाकर भाग गए थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाकर मामले की जानकारी दी थी। घर के अंदर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव किचन में मिला।
पुलिस को आशंका है कि महिला खाना बना रही थी तभी कोई आया और उसके सिर पर वार कर मुंह दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस जब पहुंची तो महिला के चेहरे पर तकिया रखा मिला था। सिर व नाक से खून निकल रहा था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मंगलवार को मृतका के पति झांसी से आए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने मृतका का मोबाइल बरामद किया, इसमें आखिरी फोन अतर्रा में रहने वाली भतीजी से की गई थी। घटना के बाद एसपी अंकित्त मित्तल, सीओ रजनीश यादव सहित थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने इस मामले की जांच की। घटना के बारे में आस-पास के निवासियों से जानकारी ली।