फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mukhtar's daughter-in-law became sad, did not eat food

Chitrakoot News: मुख्तार की बहू हुई उदास नहीं खाया खाना

Tue, 06 Jun 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 06 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar's daughter-in-law became sad, did not eat food
चित्रकूट। माफिया मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने की खबर सुन बहू निखत अंसारी उदास हो गई। शाम को उसने सिरदर्द व भूख न लगने का बहाना कर खाना भी नहीं खाया। निखत वर्तमान में चित्रकूट जेल में बंद है।
विज्ञापन

पूर्व में चित्रकूट जेल में बंद मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी से फरवरी माह में उससे गैरकानूनी तरीके से जेल में मुलाकात मामले में निखत को पकड़ा गया था। तभी से वह चित्रकूट जेल में हैं। उसके पित विधायक अब्बास अंसारी को यहां से कासगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया है। निखत के अलावा चित्रकूट जेल में विधायक का चालक नियाज भी इसी जेल में बंद है। सोमवार को वाराणसी कोर्ट से माफिया मुख्तार अंसारी को एक मामले में आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई। शाम को इसकी जानकारी जेल में बंद निखत व नियाज को भी हुई। जेल में लगी टीवी पर समाचार सुनने के बाद अन्य बंदियों से मिली जानकारी के बाद दोनों उदास हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक महिला बैरक में विशेष सुरक्षा के बीच निखत अंसारी को जब अन्य महिला बंदियों ने यह जानकारी दी तो पहले उसने कहा कि यह खबर गलत है। इसके बाद दो महिलाओं को फिर से भेज कर टीवी देखने के लिए कहा। जब पुष्टि हुई तो वह बेहद निराश हो गई। बताया गया कि उसने एक घंटे तक किसी से बात भी नहीं की। शाम को खाना भी नहीं खाया। जेल कर्मचारी जब खाना लेकर आए तो उसने सिरदर्द व भूख न होने की बात कहकर खाना लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed