{"_id":"617c31140ea6a7470a452c6d","slug":"mp-drew-a-blueprint-for-the-development-of-the-city-chitrakoot-news-knp6611809180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा की बैठक में जिले के विकास का खाका खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिशा की बैठक में जिले के विकास का खाका खींचा
विज्ञापन
फोटो-5- कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देते सांसद आरके सिंह पटेल। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सांसद आरके सिंह पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। परियोजना प्रबंधक जल निगम, उपनिदेशक मंडी, अधिशासी अभियंता
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक, अधिशासी अभियंता सिंचाई सहित अन्य अधिकारियों के बैठक में उपस्थित न होने पर सांसद ने डीएम को सभी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों, पेयजल, टूटी नहरें, बिजली, खाद और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने पर जोर दिाय गया।
सांसद ने अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को निर्देश दिए कि जो चेक डैम टूट गए हैं, उनकी मनरेगा योजना से मरम्मत करा दी जाए। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो सड़कें स्वीकृत हो गई है, उनका निर्माण तत्काल पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
बैठक में हन्ना बिनैका से सिरावल तक की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया गया। सांसद ने कहा का शत-प्रतिशत सड़कों को गड्ढा मुक्त करके गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए। जिन सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजना है, उन्हें
तत्काल भेजा जाए। पेंशन योजनाओं पर संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो पात्र लोग हैं, उनके आवेदन पत्र भरा कर पेंशन दिलाई जाए। प्रधानमंत्री आवासों में जो अधूरे हैं, उनका निर्माण हर हाल में पूरा कराया जाए। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।
कार्यदायी संस्थाओं द्वारा लोहे की पाइप लाइन की जगह प्लास्टिक की पाइप लाइन बिछाई जा रही है, इसकी जांच कराई जाए। अधीक्षण अभियंता विद्युत को नगरपालिका क्षेत्र के विस्तारीकरण के बाद उसे शहर के सबस्टेशन से जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि मारकुंडी बराहमाफी, ददरीमाफी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की तैनाती कर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बीएसएनएल के अधिकारियों से कहा गया कि सभी ग्राम पंचायतों पर ग्राम पंचायत भवन व विद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ने की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। सांसद ने एनएच-76 के अधिकारियों से कहा कि बेड़ी पुलिया से मंदाकिनी नदी तक अगल-बगल नाला निर्माण का प्रस्ताव बनाकर कार्य कराया जाए। मंडी परिषद कर्वी
में जो भंडारण गृह बनाए गए हैं, उनमें धान गेहूं का भंडारण कराए जाने की व्यवस्था कराएं। खेत तालाब योजना पर कहा कि जो खेत तालाब बनाए गए हैं, उनकी जांच कराई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जनपद में डेंगू का प्रकोप ज्यादा बढ़ रहा है, दवाओं का छिड़काव गांव गलियों पर कराया जाए तथा टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान दें।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि सांसद सहित समिति के सदस्यों ने जो दिशा निर्देश दिए हैं, उसका पालन कराकर जनपद के विकास कार्य कराए जाएं। धान की खरीद के लिए पीसीएफ के छह केंद्र और खोले जाएंगे।
डीएपी खाद की आपूर्ति लगातार जनपद में कराई जा रही है, जिससे कि किसानों को कोई समस्या न हो। इसके खनिज फाउंडेशन समिति की बैठक करके खनिज के सीएसआर के फंड से लिए गए नए कार्यों की स्वीकृति की गई। बैठक का संचालन परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय ने किया।