{"_id":"588b86964f1c1b476fcf5b7e","slug":"mouni-amavasya-has-millions-of-devotees-visit-the-dive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा किये दर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा किये दर्शन
चित्रकूट
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
रामघाट में मंदाकिनी में डुबकी लगाने को जुटे श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमझिम बारिश और ठंड के बीच माघ माह की मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी में मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने भगवान कामतानाथ मंदिर में माथा टेक परिक्रमा लगाई। मेला की व्यवस्था देखने के लिए डीएम-एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
मौनी अमावस्या के मेले के लिए श्रद्धालु एक दिन पहले से ही पैदल, वाहनों, ट्रेनों से धार्मिक नगरी पहुंचने लगे थे। मौनी अमावस्या के शुभ मुर्हुत पर लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद मतगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। भगवान कामता नाथ में माथा टेककर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई।
इसके बाद धार्मिक स्थल जानकीकुंड, स्फाटिक शिला, गुप्तगोदावरी, भरतकूप आदि तीर्थ स्थलों के दर्शन किया। मेला की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई। वही श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी लगे रहे। दोनों तरफ के पुलिस जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन
अधिक भीड़ होने के कारण टेपों चालकों की चांदी रही। निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां भर किराया अधिक वसूला। बस स्टैंड के पास व्यापारियों ने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी खिलाई।