फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mother-daughter arrested in case of old man's death

Chitrakoot News: वृद्ध की मौत के मामले में मां-बेटी गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter arrested in case of old man's death
चित्रकूट। संपत्ति के विवाद में मारपीट के बाद वृद्ध की मौत मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर उसकी पत्नी सास व साली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मृ़तक की मौत के कारण की सही जानकारी न हो पाने पर बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

सीतापुर कस्बे के जयपुरिया भवन के पीछे के निवासी अखिलेश शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी मोहनी, सास सीता व साली ममता आए दिन उसे और उसके पिता को प्रताड़ित कर संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाती थीं। इसे लेकर मारपीट की गई थी। इसमें उसके पिता देवी प्रसाद शर्मा की मंगलवार रात मौत हो गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मानसिक प्रताड़ना देने से मौत और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों में मां सीता बेटी मोहनी को पकड़ लिया गया है। तीसरी आरोपी ममता की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों में आक्रोश था कि इन आरोपियों को जेल भेजा जाए। इसे लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी थी। किसी तरह पुलिस ने दोनों को घर से सुरक्षित बाहर निकाला था। तीसरी आरोपी ममता मौके से भाग चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण सही पता न चलने पर जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed