फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Most of the hand pumps on the Parikrama Marg are bad

परिक्रमा मार्ग पर लगे ज्यादातर हैंडपंप खराब

Fri, 01 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Most of the hand pumps on the Parikrama Marg are bad
परिक्रमा मार्ग पर साक्षी गोपाल मंदिर के पास खराब पड़ा हैंडपंप । - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। धर्मनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। परिक्रमा मार्ग पर हालत ज्यादा खराब है। हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सीमाक्षेत्र की है।
विज्ञापन

धर्मनगरी में नवरात्र का मेला शुरू होने वाला है। एक अप्रैल को अमावस्या भी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी आएंगे। परिक्रमा मार्ग पर लगे ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। इन स्थानों के आसपास बडे़ मंदिर होने के कारण श्रद्धालु दर्शन करने के लिए रुकते हैं।
विज्ञापन

जब वह प्यास लगने पर हैंडपंप पर जाते हैं तो चलाने पर उसमें पानी नहीं निकलता। परिक्रमा मार्ग पर यूपी क्षेत्र में साक्षी गोपाल व भरत मंदिर के पास लगे हैडपंप काफी समय से खराब हैं। मजबूरी में दुकानों से पानी के पाउच व बोतल खरीद कर प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सहक ार भारती मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि आए दिन परिक्रमा करने जाते हैं। धर्मनगरी के अनुरूप यहां पर पेयजल के इंतजाम नहीं है। परिक्रमा मार्ग पर पानी की सप्लाई करने के लिए लगाए गए नलकूप से पानी टंकी भी नहीं भर पाती। पाइप लाइन में कई स्थानों पर रिसाव रहता है। मंदिरों के साधु-संतों को खुद प्याऊ खोलने की व्यवस्था जगह-जगह करनी पड़ रही है।
परिक्रमा मार्ग स्थित धार्मिक किताब बेचने वाले परमेश्वर दयाल शुक्ला ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में कई वर्ष से पेयजल की समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही है। हैंडपंप बिगड़े पडे़ हैं। पानी की टंकी भी खराब पड़ी है।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस मिश्रा ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के पास बोर कर नलकूप लगाया गया है। अब उसी के माध्यम से पाइप लाइन से पानी की सप्लाई की जाती है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण गर्मी में हैंडपंप से पानी नहीं निकल पाता है। उधर, मध्य प्रदेश क्षेत्र नयागांव के तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में कुछ खराब टंकियों व हैंडपंप को चिन्हित कर लिया गया है। इनमें सुधार कार्य जल्द होगा।

 परिक्रमा मार्ग पर भरत मंदिर के पास खराब पड़ा हैंडपंप ।

परिक्रमा मार्ग पर भरत मंदिर के पास खराब पड़ा हैंडपंप ।- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed