फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   More than three thousand candidates will appear for the exam in each shift

Chitrakoot News: हर पाली में तीन हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Thu, 22 Aug 2024 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
More than three thousand candidates will appear for the exam in each shift
चित्रकूट। आरक्षी भर्ती की परीक्षा क ो सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को परीक्षा ड्यूटी के लिए रिहर्सल कराई गई। जिसमें कोषागार से परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पेपर ले जाने का अभ्यास कराया गया। प्रत्येक पाली में तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। रिहर्सल में देखा गया कि प्रश्न पत्र केंद्र तक पहुंचाने व वापस लाने में कितना समय लगा। क्या बाधाएं आईं।
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा के डबल लॉकर में रखे प्रश्नपत्र स्थल कोषागार विभाग का निरीक्षण करने के बाद दएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा के दिन जिन अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वह समय से परीक्षा केंंद्र पहुंचे। परीक्षा केंद्र सीआईसी का भ्रमण किया। परीक्षा संपन्न कराने के लिए जोनल सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन बताया कि प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, फर्र्नीचर, शौचालय की सफाई व्यवस्था, बायोमीट्रिक व्यवस्था देखी गई। इस मौके पर एसडीएम सदर सौरभ यादव, एसडीएम राजापुर प्रमोद झां, मानिकपुर एसडीएम पंकज वर्मा सीओ जयकरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
परीक्षा 23, 24, 25 व 30, 31 को
पुलिस आरक्षी परीक्षा 23, 24, 25 व 30, 31 होगी। प्रत्येक पाली में 3 तीन हजार 120 परीक्षार्थी बैंठेगे। है।परीक्षाा सुबह प्रथम पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। कुल छह केंद्र बनाए गए जिसमें चित्रकूट इंटर कॉलेज, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्याल, सेठराधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर व गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्टे्रट, सहायक केेंद्र व्यवस्थापक 8 परीक्षा सहायक 6 व कक्ष निरीक्षक केंद्र व्यवस्थापक 93 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
धार्मिक पहनने पहनने की अनुमति, बस रेल में फ्री यात्रा
परीक्षा के दिन समय से अभ्यर्थियों को पहुंचने के लिए कहा गया है। कोई भी परीक्षार्थी डिजिटल वाच, मोबाइल फोन, व अन्य सामग्री लेकर नहीं जाएगा। आधार कार्ड होना आवश्यक है। धार्मिक चिह्न पहनने की अनुमति दी गई है। अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बस व ट्रेन मेें मुफ्त में यात्रा करने के लिए छूट दी गई। जिसमें प्रवेश पत्र दिखाना जरूरी है। इसके लिए प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी कंडेक्टर को जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed