फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   More than one million rupees stolen by breaking into two houses

Chitrakoot News: दो घरों में सेंध लगाकर दस लाख से अधिक की चोरी

Sun, 03 Aug 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
More than one million rupees stolen by breaking into two houses
बरगढ़। कस्बे में एक आंगनबाड़ी व एक किराना दुकानदार के घर शनिवार देर रात चोर दीवार में सेंध लगाकर घुस गए। दोनों घर में रखी 12 हजार नकदी सहित जेवरात ले गए। पीड़ित परिजनों ने बताया कि 10 लाख से अधिक की चोरी हुई है।
विज्ञापन

बरगढ़ निवासी प्रकाश चंद्र मिश्र ने बताया कि शनिवार रात चोर घर की दीवार में सेंध लगाकर घुस गए। उसी समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। छत पर बने बहू के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित सात हजार नकद ले गए। उनकी बहू आंगनबाड़ी केंद्र में काम करती है। कुल आठ लाख से अधिक की चोरी हुई है। इस मामले की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन


इसी क्रम में बरगढ़ निवासी किराना व्यवसायी किशोरी लाल ने बताया कि चोर दीवार में सेंध लगाकर घर के अंदर घुस आए। कमरे बक्से में रखे पांच हजार हजार नकद, जेवरात सहित घर में रखे अन्य समान चोर ले गए। कुल दो लाख से अधिक की चोरी हुई। थानाध्यक्ष शिव आसरे ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस घरों में पहुंचकर तहकीकात करने में जुट गई। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed