{"_id":"58581e484f1c1b6755e394fa","slug":"mobster-goppa-rural-mown-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत गोप्पा ने ग्रामीण को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैत गोप्पा ने ग्रामीण को गोलियों से भूना
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर रोते बिलखते पिररिजन व मौजूद पुलिस
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचास हजार के इनामी डाकू गोप्पा यादव ने पुलिस से मुखबिरी के शक में सोमवार दिनदहाड़े थानाक्षेत्र के हर्रा गांव के पास एक ग्रामीण को गोलियों से भून दिया। उसके साथ बाइक से जा रही भाभी ने खेत में घुसकर जान बचाई। डकैतों ने ग्रामीण को छह से अधिक गोलियां मारी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डकैतों को पकड़ने के लिए सघन कांबिंग की लेकिन डकैत हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
पहाड़ी थानाक्षेत्र के हर्रा निवासी राजा यादव उर्फ रामराज यादव (30) पुत्र सूरजदीन सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से भाभी मंजू पत्नी मुन्नू को लेकर पहाड़ी स्थित बैंक से रुपये निकालने जा रहा था। घर से एक किलोमीटर आगे चौहान तालाब के पास छह साथियों के साथ घात लगाए बैठे डाकू गोप्पा ने राजा पर गोली चला दी, जो उसकी पीठ में लगी। इससे राजा बाइक से गिर गया और जान बचाने के लिए खेत की ओर भागा। डाकू पीछा करते हुए खेत में घुसे और वहीं ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर राजा को मौत के घाट उतार दिया। उसकी भाभी ने खेत में घुसकर जान बचाई।
विज्ञापन
वारदात करके डकैत तीन बाइकों से निकल गए। डाकुओं के जाने के बाद आसपास के ग्रामीण आए और पुलिस को सूचना दी। एसपी डीपी सिंह, एएसपी अशोेक कुमार, सीओ राजेश कुमार और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। डकैतों के भागने वाली दिशा में सघन कांबिंग की गई, पर डकैतों का पता नहीं चला। एसपी ने बताया कि वारदात डाकू गोप्पा ने ही की है। वह आधा दर्जन साथियों के साथ बाइक से आया था।
विज्ञापन
मृतक की भाभी ने बताया कि वह डाकू गोप्पा व उसके भांजे रजुआ को पहचानती है। मृतक के भाई माताबदल ने बताया कि डाकू गोप्पा से उसके परिवार की दुश्मनी है। राजा के पुलिस का मुखबिर होने के शक में डाकू कई बार हमला कर चुके हैं। इसी साल पांच अगस्त को गांव में घुसकर डाकू गोप्पा ने धावा बोलकर गोली चलाई थी, जिसमें राजा के पैर में गोली लगी थी।