फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Millets will get priority in UP Day

Chitrakoot News: यूपी दिवस में मिलेट्स को मिलेगी प्राथमिकता

Fri, 23 Jan 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 23 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Millets will get priority in UP Day
चित्रकूट। जनपद में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन सोनेपुर ऑडिटोरियम भवन में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पूरे आयोजन के दौरान मिलेट्स, जिन्हें श्रीअन्न के नाम से भी जाना जाता है, को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। कृषि विभाग को मिलेट्स के विशेष स्टॉल लगाने और मिलेट्स उत्पादों की बिक्री के लिए एक अलग कैंटीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों और आगंतुकों को परोसे जाने वाले जलपान में केवल मिलेट्स से बने व्यंजनों को ही शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले लंच पैकेट भी मिलेट्स आधारित होंगे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed