फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Message of unity shown in Run for Unity

Chitrakoot News: रन फॉर यूनिटी में दिखा एकता का संदेश

Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Message of unity shown in Run for Unity
28 सीकेटीपी-3- परिचय- रन फॉर यूनिटी में स्टेडियम में मौजूद प्रतिभागी ।संवाद
चित्रकूट। लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिले में मनाई गई। इस दिन सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में रन फॉर यूनिटी के संग विविध कार्यक्रम हुए। राजनीतिक दलों ने गोष्ठी में उनके कार्यों को सराहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि, भाजपा प्रदेश महामंत्री, लखीमपुर एमएलसी अनूप गुप्ता ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में उन्होंने
रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के एलआईसी चौराहा से शुरू यह दौड़ पटेल चौराहा तक हुई। भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत एक था एक है एक रहेगा। जब सरदार पटेल ने देश के एकीकरण के लिए कार्य कार्य था। उस दौरान यही बात उन्होंने कहा था। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, प्रभारी डीएम, सीडीओ अमृत पाल कौर, जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, एसपी अरुण कुमार सिंह, एडीएम उमेश चंद्र निगम, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, चंद्र प्रकाश खरे, सुशील द्विवेदी, प्रेम वाल्मीकि, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
स्कूली बच्चों ने भी निकाली जागरूकता रैली
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं ने रैली भी निकाली। इसमें चित्रकूट इंटर कॉलेज,जेएम पब्लिक स्कूल, पीआरडी के जवान व युवा कल्याण विभाग के कर्मचारी शामिल हुए, वही खेल स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं हुई। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे। डीआईओएस रविशंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार, भाजपा नेता देव त्रिपाठी, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे। कर्मी समाज ने भी कार्यक्रम किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह पटेल, नाथू राम पटेल, फूल सिंह, विष्णु मौर्य, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ग्रामीण अंचलों में भी मनीं पटेल जयंती
ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। खोही क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों संग्रामपुर, बरमपुर, ठर्री, छपरा माफी कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर शिक्षक पुष्पा पटेल, शिवशंकर सोनी, लवलेश, संजय अवस्थी, रामरूप पटेल आदि मौजूद रहे।
कस्बे में रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ हुई। रैपुरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला व पुलिस कर्मी दौड़ में भाग लिया। राजापुर कस्बे में तहसील सभागार में कार्यक्रम हुआ। सरदार पटेल की तस्वीर में माल्यर्पण किया। इस मौके पर एसडीएम फूलचंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, शंकर दयाल जयसवाल, मंगल पांडेय आदि मौजूद रहे। रैपुरा के माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर शिक्षक रामस्वरूप सिंह, रामप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

--------------------------
इनसेट
राजनीतिक दलों ने भी पटेल को किया याद
चित्रकूट। राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी गोष्ठी कर उनके किए गए कार्य की सराहना की। कांग्रेस पार्टी कैंप कार्यालय में हुई गोष्ठी में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। उनके पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल कहा है कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उन्होंने देश की एकता के लिए कई अच्छे कार्य किया। वही पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी मनाई गई। उनके किए गए कार्य को याद किया। मौके पर शिवगुलाम वर्मा, अवधेश करवरियां, विजय मणि त्रिपाठी, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। वही समाजवादी पार्टी कार्यालय में भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। उनके किए गए कार्य की सराहना की गई। जिलाध्यक्ष शिवश्ंकर यादव ने उनक किए गए कार्य की सराहना की। इस मौके पर विधायक अनिल प्रधान मान सिंह पटेल, नरेंद्र यादव, गुलाब खां आदि मौजूद रहे।

28 सीकेटीपी-3- परिचय- रन फॉर यूनिटी में स्टेडियम में मौजूद प्रतिभागी ।संवाद

28 सीकेटीपी-3- परिचय- रन फॉर यूनिटी में स्टेडियम में मौजूद प्रतिभागी ।संवाद

28 सीकेटीपी-3- परिचय- रन फॉर यूनिटी में स्टेडियम में मौजूद प्रतिभागी ।संवाद

28 सीकेटीपी-3- परिचय- रन फॉर यूनिटी में स्टेडियम में मौजूद प्रतिभागी ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed