फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Men should also participate with women in sterilization

चित्रकूट: नसबंदी में महिलाओं के साथ पुरुष भी निभाएं सहभागिता

Thu, 03 Dec 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Men should also participate with women in sterilization
जिला अस्पताल में पुरुष नसंबदी कैंप के दौरान संबोधन करते डीएम शेषमणि पांडेय। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में फीता काटकर पुरुष नसबंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी बेहतर है। महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अपनी सहभागिता निभाएं।
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए और संसाधनों की कमी के कारण पुरुष नसबंदी प्रक्रिया को अपनाएं। कैंप के पहले दिन छह पुरुषों ने नसबंदी कराई। इस दौरान इन सभी को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कैंप के शुभारंभ के दौरान डीएम ने सीएमओ से कहा कि जनपद के समस्त प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात सर्जन चिकित्सकों को राज्य प्रशिक्षक से पुरुष नसबंदी का प्रशिक्षण दिलाया जाए। प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पुरुष नसबंदी कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि पुरुष नसबंदी में कोई चीरा या टांका नहीं लगता है। महिलाओं को नसबंदी के दौरान 10 दिन तक समस्याएं रहती हैं। सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक पुरुष नसबंदी कराएं, जिससे परिवार नियोजन को अपनाया जा सके।

राज्य प्रशिक्षक डॉ. गोकुल प्रसाद ने कहा कि इस विधि का चीन में 1984 में आविष्कार किया गया था। पुरुषों की नसबंदी दो से पांच मिनट में सरल से सरल तरीके से किया जा रहा है। पुरुष नसबंदी अपनाएं और पति नंबर वन कहलाएं। इस दौरान सीएमओ और सीएमएस ने पुष्प गुच्छ देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed