{"_id":"e9cdab54fff7ee33edf0c3b6e54ca445","slug":"men-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे युवक ने टेंपो पर लाठी मार दी। इसके चलते टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आगे बैठे अधेड़ की मौत हो गई जबकि चालक सहित पांच सवारियां घायल हो गईं।
शनिवार दोपहर लगभग दो बजे तेजीपुर गांव के पास कुछ युवक नशे में हुड़दंग कर रहे थे। ये लोग हर आने जाने वाहन को रोक रहे थे। इस बीच लखनपुर से आ रहा सवारियों भरा टेंपो वहां से गुजरा तो एक नशेड़ी युवक ने टेंपो के आगे के शीशे पर जोरदार लाठी मार दी।
इससे चालक बरुई निवासी महेश पुत्र मगरू के हाथ से स्टेयरिंग छूट गई और टेंपो पलट गया। दुर्घटना में टेंपो में आगे बैठा शिवप्रसाद (52) गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं चालक महेश, कर्वी निवासी सुंता पत्नी रामचंद्र, नौबस्ता निवासी चुन्नी पत्नी गुलाब और आशा पत्नी राजेश और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से सुंता को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सदर विधायक वीर सिंह और मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह भी घायलों को देखने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।