{"_id":"37cc9fa55709a8f00b2ea4ee3d02fc2d","slug":"matter-of-fund-relief-will-be-raised-in-delhi-on18-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को दिल्ली में गूंजेगा मुआवजे का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को दिल्ली में गूंजेगा मुआवजे का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि से तबाह किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने पटेल तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इसमें किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिए जाने सहित कई मांगें शामिल हैं। जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल ने बताया कि किसान 18 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होंगे। 23 को पटेल तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
धरने के दौरान जिलाध्यक्ष ने किसानों से कहा कि कई सालों से बुंदेलखंड का किसान दैवीय आपदा झेल रहा है। ऐसे में उसका आर्थिक संतुलन गड़बड़ा गया है। शासन प्रशासन को किसानों को इस विषम परिस्थिति से उबारने के लिए उनकी मदद करनी चाहिए। लेकिन सर्वे में उदासीनता बरती जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से मूल्यांकन के सार्थक निर्देश जारी नहीं हो रहे। किसानों ने राशनकार्ड, आधारकार्ड बनाने में भी अनियमितता और लापरवाही के आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे एडीएम को किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मौके पर रामकरण शुक्ल, अरुण कुमार पांडे, प्रेम सिंह, विजय कुमार सिंह, शिवदयाल सिंह, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन