फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Maternity death, family created a ruckus

चित्रकूटः प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 19 Oct 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Maternity death, family created a ruckus
चित्रकूट। नवजात शिशु की तबियत खराब होने पर जच्चा-बच्चा को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। शिशु को चिकित्सकों ने एसएनसीयू में भर्ती किया। अचानक प्रसूता की हालत भी बिगडने लगी। परिजन इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। उपचार न होने के चलते मां ने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के मंडौर गांव की प्रसूता आरती मौर्या (27) पत्नी सुनील कुमार ने मऊ सीएचसी में बच्ची को नौ अक्टूबर को जन्म दिया। सोमवार को अचानक बच्ची की हालत बिगडने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर डाक्टरों ने बच्ची को एसएनसीयूू में भर्ती किया। मां और परिजन अस्पताल में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी बीच अचानक मां के पेट में दिक्कत होने पर इलाज कराने के लिए तीमारदार इधर-उधर परेशान रहे। रात भर उपचार नहीं हो सका। महिला दर्द से कराहती रही। तड़के करीब साढ़े चार बजे जब हालत गंभीर हो गई तब चिकित्सकों ने इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से गुस्साए परिजनों ने बवाल शुरू कर दिया। जेठानी अमिता मौर्या ने आरोप लगाया कि समय पर उपचार नहीं मिला। देवर देर रात तक इलाज के लिए भटकते रहे, किंतु किसी ने नहीं सुनी। जानकारी होने पर चिकित्सा अधिकारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे। किसी तरह परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन शव घर ले गए। बच्ची का इलाज चल रहा है।

सीएमएस डा. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि महिला व उसके परिजन सोमवार को बच्ची को भर्ती कराने आए थे। महिला को कोई परेशानी नहीं थी। मंगलवार सुबह उसने पेटदर्द बताया तो डाक्टर ने दवा भी दी थी। इसके बाद परिजन महिला को लेकर चले गए थे। एसएनसीयू में उसकी बच्ची भर्ती थी। जिसकी देखरेख उसकी जेठानी कर रही थी। अचानक कुछ देर बाद महिला का पति उसे लेकर आया तो भर्ती किया गया लेकिन तब तब उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। इसमें किसी डाक्टर या स्टाफ की गलती नहीं है। इस संबंध में डाक्टर व स्टाफ से पूरी जानकारी ली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed