फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mason murdered by hitting an ax on his head on suspicion of illicit relations

Chitrakoot News: अवैध संबंधों के शक में राजमिस्त्री की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Thu, 13 Nov 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 13 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mason murdered by hitting an ax on his head on suspicion of illicit relations
फोटो- 16 छोटेलाल। फाइल फोटो।
बांदा। अवैध संबंधों के शक में युवक ने अपने ही पारिवारिक भाई राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी से सिर में तीन वार करके हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद उसने अपनी पत्नी को भी पीटा। मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के धरीखेड़ा गांव निवासी बानपति ने बताया कि उसके पति छोटे लाल (48) गांव में ही देवीदीन शिवहरे के यहां मंदिर बनाने का काम करने गए थे। 11 नवंबर की रात 9ः30 बजे वह काम से घर वापस आए तो छोटेलाल का पारिवारिक भाई शिवनारायण उर्फ कल्लू उसे मजदूरी के रुपये देने के बहाने घर में बुलाने आया था। वह छोटेलाल को अपने साथ घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर अपने डेरा में ले गया।
विज्ञापन

यहां दोनों ने शराब पी और शिवनारायण उर्फ कल्लू ने उसके पति छोटेलाल की सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार करके लहूलुहान कर दिया। कुछ देर बाद शिवनारायण अपने घर लौटा और अपनी पत्नी शकुंतला के साथ भी मारपीट की। तभी गांव वालों ने बताया कि शिवनारायण ने उसके पति को मारा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने छोटेलाल को रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में इलाज के दौरान बुधवार की रात आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। बानपति ने पैलानी थाने में शिवनारायण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना को अंजाम देकर शिवनारायण फरार हो गया है। बानपति का कहना है कि शिवनारायण की पत्नी शकुंतला उसके पति छोटेलाल के साथ पिछले 10 साल से मजदूरी कर रही है। इसको लेकर शिवनारायण को शक था कि उसकी पत्नी शकुंतला और छोटेलाल के बीच अवैध संबंध थे। इसी को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है।
पैलानी थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि घटना की रात बानपति की तहरीर पर जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, छोटेलाल की मौत होने पर अब हत्या की धारा बढ़ाई गई है। अवैध संबंधों के शक में हत्या को अंजाम दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
---------------------------


साथ करते थे मजदूरी इसलिए हुआ शक और कर दी हत्या
-घटना की रात आरोपी ने अपनी पत्नी को भी पीटा तब उसे भी हुई जानकारी
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के धरीखेड़ा गांव निवासी रामाधार ने बताया कि उसका भतीजा छोटेलाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह पिछले 10 साल से राजमिस्त्री का काम कर रहा था। उसके पास चार बीघा जमीन है। वह खेती किसानी भी करता था। उसके दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। परिवार में किसी को छोटेलाल और शकुंतला के बारे में पता नहीं था। छोटेलाल राजमिस्त्री था तो परिवार के नाते शिवनारायण की पत्नी शकुंतला उसके साथ मजदूरी करती थी। शकुंतला की बेटी राधा ने अपनी मां को बचाया था। शकुंतला और राधा दौड़कर छोटेलाल के घर पहुंची थीं और उन्होंने ही घटना की जानकारी दी थी।
--------------------

मार डाला, मार डाला चिल्लाकर घर से निकली थी शकुंतला
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के धरीखेड़ा गांव निवासी बानपति का आरोप है कि घटना की रात शिवनारायण ने घर पहुंचकर खून से सने कपड़े भी धोए थे। शिवनारायण की पत्नी शकुंतला और उसकी बेटी राधा घर के बाहर निकलकर मार डाला, मार डाला चिल्ला रहीं थीं। तब ग्रामीणों को पता चला। जब वह सब शिवनारायण के डेरा पहुंचे तो चारपाई में छोटेलाल लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस को भी सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।

फोटो- 16 छोटेलाल। फाइल फोटो।

फोटो- 16 छोटेलाल। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed