फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Married's death in in-laws' house, accused of murder

ससुराल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Married's death in in-laws' house, accused of murder
मऊ (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत परदवा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी होती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टर्माटम के लिए जिला मुख्यालय के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परदवां गांव निवासी तुकेश कुमार ने बताया कि बीमारी के चलते बुधवार की सुबह उसकी पत्नी हेमा उर्फ रितम्भरा (21) की मौत हो गई। जिसकी जानकारी मायका पक्ष को दी गई। सूचना पर गांव पहुंचे बरगढ़ के मेढुलिया निवासी मृतका के पिता नंद लाल ने बताया कि पुत्री हेमा का विवाह इसी साल मई माह में तुकेश पुत्र वंशीधर के साथ किया था। आरोप लगाया कि पुत्री को कम दहेज मिलने की बात पर ससुराली जन मारपीट करते थे। घटना के एक दिन पहले उसकी पुत्री का घर में फोन भी आया था। जिसमें मारने पीटने की बात कही गई थी। दूसरे दिन उसके ससुराल जाने पर पता चला की उसकी मौत हो गई है। दहेज न मिलने पर ससुराली जनों ने उसकी हत्या किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मऊ गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि महिला के ससुरालियों ने बताया कि मृतक हेमा कई दिनों से बीमार थी। जिसका इलाज शंकरगढ़ में किया जा रहा था। डाक्टरों ने निमोनिया होने की बात कही थी। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। दहेज की खातिर हत्या की तहरीर मिली है। शव के पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed