फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Markets were abuzz with activity on Ganesh Chaturthi, with sales of jaggery and sesame seeds increasing.

Chitrakoot News: गणेश चतुर्थी पर बाजारों में दिखी रौनक, गुड़ और तिल की बढ़ी बिक्री

Mon, 05 Jan 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 05 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Markets were abuzz with activity on Ganesh Chaturthi, with sales of jaggery and sesame seeds increasing.
28 सीकेटीपी-17- परिचय- गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर शकरकंद खरीदते ग्राहक। संवाद - फोटो : अवैध कैफे संचालक पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस
चित्रकूट। गणेश चतुर्थी पर्व के आगमन से ठीक एक दिन पहले बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। पूजा-पाठ की सामग्री, विशेषकर शकरकंद, सिंघाड़े का आटा, तिल और गुड़ की खरीदारी के लिए दुकानों पर लंबी कतारें लगी रहीं। स्थानीय व्यापारियों का अनुमान है कि इस पर्व के दौरान लगभग दो करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी का पर्व पुत्र की दीर्घायु की कामना के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं दिन भर का व्रत रखकर चंद्रमा और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। परंपरा के अनुसार, इस अवसर पर शकरकंद, सिंघाड़े के आटे से बने पकवान, तिल और गुड़ का विशेष भोग लगाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर की नई बाजार और पुरानी बाजार में महिलाओं और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की।
विज्ञापन

दुकानदारों सुरेश कुमार और रामनारायण सिंह के अनुसार, शकरकंद 30 प्रति किलो, सिंघाड़े का आटा 160 प्रति किलो, तिल 150 प्रति किलो और गुड़ 50 प्रति किलो की दर से बिक रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह से ही ग्राहकों की लाइन लगी थी और दोपहर तीन बजे तक 10 हजार रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दो करोड़ के कारोबार की उम्मीद
व्यापारी गुलाब गुप्ता ने बताया कि यह पर्व अधिकांश घरों में मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाएं पूजा-पाठ के लिए नई साड़ियां भी खरीदती हैं। इस प्रकार, गणेश चतुर्थी पर्व के दो दिनों में जिले में लगभग दो करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है।

खरीदारी करने आई स्थानीय महिलाओं पूनम दीक्षित, सुनीता देवी और मीना देवी ने बताया कि गणेश चतुर्थी मंगलवार को मनाई जाएगी, और इसके लिए उन्होंने तीन दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। उन्होंने बाजार से शकरकंद, सिंघाड़े का आटा और तिल खरीदकर पकवान बनाने की बात कही। इसके बाद, चतुर्थी के दिन वे अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर पूजा-पाठ करेंगी।

28 सीकेटीपी-17- परिचय- गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर शकरकंद खरीदते ग्राहक। संवाद

28 सीकेटीपी-17- परिचय- गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर शकरकंद खरीदते ग्राहक। संवाद- फोटो : अवैध कैफे संचालक पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed