फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Market buzzing on Dhanteras, business worth more than Rs 20 crore

Chitrakoot News: धनतेरस पर गुलजार रहा बाजार, 20 करोड़ से अधिक का व्यापार

Sun, 19 Oct 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 19 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing on Dhanteras, business worth more than Rs 20 crore
12 सीकेटीपी-17- परिचय- धनतेरस पर सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
चित्रकूट। धनतेरस पर्व में ग्राहकों की भीड़ से बाजार गुलजार हो गया। बर्तनों सहित सोने चांदी की दुकानों, बाइक एजेंसी सहित अन्य दुकानों में जमकर खरीदारी की। इससे दुकानदारों में खासा उत्साह देखा गया। सराफा व बाइक बाजार में ग्राहकों में उत्साह दिखा जबकि कस्बों की दुकानों में ज्यादातर समय तक सन्नाटा रहा। कुल मिलाकर जिले में लगभग 20 करोड़ के व्यापार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व में बर्तन, सोने चांदी के जेवरात, सहित अन्य समान खरीदना शुभ माना जाता है। इससे शहर सहित जिले के राजापुर, मानिकपुर, मऊ, भरतकूप, शिवरामपुर, खोही, सरैंया, बरगढ़, पहाड़ी, भौंरी आदि क्षेत्रों के निवासी बाजार से अपनी मन पसंद की वस्तु खरीदने निकले। इससे दुकानों में अच्छी खासी भीड़ रही। शहर में बर्तन खरीद रही सुमित्रा देवी, रानी सिंह व रमेश कुमार ने बताया कि धनरेस पर्व में उन्होंने घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन को खरीदा है। दुकानदार अजय गुप्ता व रिप्पू वर्मा ने बताया इस साल पिछले साल की अपेक्षा अधिक भीड़ ग्राहकों की रही।
विज्ञापन

----------------------------इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सहित चार पहिया वाहन खरीदा
चित्रकूट। शहर के बाइक एजेंसी सहित चार पहिया एजेंसियों में भी नये वाहनों की बिक्री हुई। शहर के बाइक व कार एजेंसी के मालिक देवेश जैन ने बताया धनतेरस पर्व में 70 से अधिक बाइकों की बिक्री हुई। कई ग्राहकों ने पहले से ही एडवांस बुकिंग करा लिया था।इसी तरह से दस अधिक कार की बिक्री हुई है। शहर के बेड़ी पुलिया स्थित बाइक व स्कूटी एजेंसी के मालिक मनोज सिंह व टीटू श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार धनरेतस पर्व में अच्छी बिक्री हुई है। शहर के पंकज पटेल, मोती सिंह ने बताया कि धनतेरस पर्व में नया वाहन खरीदना अच्छा माना जाता है। इस लिए बाइक खरीदा है।
-------------------------------इनसेट
सोने चांदी के जेवरात भी खरीदा
चित्रकूट। सोना चांदी महंगा होने के बाद भी शहर के सराफा मार्केट में खूब ग्राहक पहुंचे। शहर के शंकर बाजार के सराफा मार्केट के विवेक सोनी व हीरालाल सोनी ने बताया कि धनरेतस पर्व में सोने व चांदी के जेवरात की अच्छी बिक्री हुई। हंलाकि कस्बे की दुकानों में महंगाई का असर देखा गया। कई ग्राहक हीरा के जेवर भी खरीदा है।शहर की दुकानों में ग्राहक अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक देखे गए लेकिन कस्बों की दुकानों में ग्राहक बहुत कम पहुंचे। रोहिल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल ने बताया कि उम्मीद है कि धनतेरस पर्व से हुई खरीदारी दीपावली पर्व तक जारी रहेंगी।सुनीता वर्मा, मेघा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अंगूठी व नये डिजाइन का मंगलसूत्र खरीदा है।
---------------------------------इनसेट

इलेक्ट्रॉनिक समान की अच्छी बिक्री हुई
चित्रकूट। इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानों में भी भीड़ अच्छी रही। दुकानदार विनोद प्रिंस केसरवानी, नरेंद्र अग्रवाल, मनोज केसरवानी, अशोक केसरवानी ने बताया कि बड़ी साइज की टीवी में जीएसटी का दर कम होने से दाम में आई गिरावट के कारण अच्छी बिक्री हुई है। इसी तरह से फ्रिज,कूलर, मिक्सी की बिक्री हुई है। ग्राहक अनीश द्विवेदी, राजेश पटेल ने बताया कि बेटी के शादी में देने के लिए टीवी खरीदा है।
---------------------------------------इनसेट
20 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई
चित्रकूट। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री गुलाब गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर्व में सभी दुकानों को मिलाकर लगभग 20 करोड़ की बिक्री हुई है।
---------------------------------------इनसेट
भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य उत्सव मनाया
चित्रकूट। आयुर्वेद चिकित्सा के देवता भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य भी धनतेरस पर्व में हुआ। इससे आयुर्वेद चिकित्सालयों में उनकी पूजा पाठ की गई। शहर के सूरज कुंड के रास्ते में स्थित आयुष ग्राम चिकित्सालय में कार्यक्रम हुआ। डाॅ. मदन गोपाल वाजपेयी ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धित परंपरागत चिकित्सा पद्धति है। धर्मनगरी के कामदगिरि मठ मंदिरों में भी भगवान धन्वंतरि की पूजा हुई। शहर के धवंतरि जयंती परंपरागत तरीके से मनाई गई। आरोग्यधाम परिसर चित्रकूट में भी आयुर्वेद के जनक भगवान धवंतरि की जयंती पर विधिविधान से पूजन किया गया।
---------------------
सज गई पटाखा की दुकानें
चित्रकूट। शहर के गल्ला मंडी परिसर में धनतेरस से पटाखा बाजार सज गया है। 40 दुकानों में नये नए कलर वाले पटाखे सजाए गए हैं। बाजार में भीड़ व सुरक्षा के लिए पुलिस व फायर बिग्रेड के जवानों को भी तैनात किया गया है। पार्किंग स्थल भी बनाया गया है।

12 सीकेटीपी-17- परिचय- धनतेरस पर सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

12 सीकेटीपी-17- परिचय- धनतेरस पर सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

12 सीकेटीपी-17- परिचय- धनतेरस पर सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

12 सीकेटीपी-17- परिचय- धनतेरस पर सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed