फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Manodarpan app will reduce the pressure of board exams, relief for students

Chitrakoot News: बोर्ड परीक्षा का दबाव कम करेगा मनोदर्पण एप, छात्रों के लिए राहत

Tue, 07 Oct 2025 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 07 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Manodarpan app will reduce the pressure of board exams, relief for students
चित्रकूट। बोर्ड परीक्षा के समय छात्रों पर पढ़ाई और अच्छे अंक लाने का दबाव काफी बढ़ जाता है। इसके कारण कई बार छात्र तनाव और घबराहट का सामना करते हैं, जिससे उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए मनोदर्पण एप लांच किया है।
विज्ञापन


डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि यह एप छात्रों के लिए किसी मित्र की तरह काम करेगा और वे जब चाहें, मदद ले सकते हैं। एप में ऑनलाइन काउंसलर और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन उपलब्ध होगा, जो छात्रों को समय प्रबंधन, एकाग्रता बढ़ाने और पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए उपयोगी सलाह देंगे। इसके अलावा, एप छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने और संतुलित दिनचर्या बनाने में भी मदद करेगा। एप को सभी छात्रों को अपने या फिर अभिभावकों के मोबाइल में डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन


इस पहल से बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले करीब 28 हजार छात्र व छात्राओं के साथ किसी भी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को फायदा होगा। यह एप न केवल छात्रों की परीक्षा तैयारी में मदद करेगा, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और मानसिक स्थिरता भी प्रदान करेगा। विद्यार्थी एप के माध्यम से अपनी पढ़ाई के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान भी रख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed