फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini will be pollution-free,

मंदाकिनी होगी प्रदूषण मुक्त

Sun, 18 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sun, 18 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mandakini will be pollution-free,
याचिका समिति के सभापति शंकर लाल तिवारी व सदस्य बैठक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक नगरी के विकास के लिए मध्य प्रदेश सरकार की याचिका समिति के सभापति और सदस्यों ने रविवार को जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की। मंदाकिनी नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के उपाय पूछे। बताया गया कि बस्तियों से निकलने वाले पानी को नदी में गिरने से रोकने के सीवरेज प्लांट बनाए जाएं। सीमित के सदस्यों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर टीनशेड बनाए जाएंगे। जगह-जगह पानी की व्यवस्था होगी। वहीं समिति के सदस्यों ने धार्मिक क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थानों का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन



रविवार को धार्मिक नगरी के  पर्यटक बंगला में बैठक हुई। जिसमें याचिका समिति के सभापति शंकर लाल तिवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के प्रमुख पर्यटक क्षेत्रों के विकास के लिए याचिका समिति बनाई है। समिति ने यहां के प्रमुख स्थानों का सर्वे किया है।
विज्ञापन


सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी।   केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार इसके लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य कर रही है। मंदाकिनी नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए ठोस कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए उपाय और सुझावों पर अमल किया जाएगा। इसके साथ ही कामदगिरी परिक्रमा मार्ग, हनुमान धारा, स्फटिक शिला, गुप्त गोदावारी सहित अन्य धार्मिक स्थानों का विकास किया जाएगा। चित्रकूट से सतना तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।



इसके पहले उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ धार्मिक नगरी में कई दिन से चल रहे विकास कार्यों के निर्माण के बारे में जानकारी ली। समिति के सदस्यों ने धार्मिक नगरी के प्रमुख क्षेत्रों का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed