{"_id":"5b580fbf457c21d698c1062c0e34f0a7","slug":"man-died-in-suspicious-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
भरतकूप निवासी अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। धौरही भरतकूप चौकी निवासी अरविंद ने बताया कि उसके पिता नत्थू (40) को सुुबह सीने में दर्द हुआ।
विज्ञापन
इसको लेकर वे लोग वहीं के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास गए। आरोप लगाया कि उसने उसके पिता को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन