{"_id":"527fee717247194530b7c1c2b157b9c0","slug":"man-deadbody-found-in-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमहिल गांव के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के दोनों हाथ बंधे थे और मुंह, नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
जमहिल गांव निवासी शंकर बुधवार सुबह सुडवा इलाके से लौट रहा था। रास्ते में उसने छोटवा पुत्र भग्गू के खेत में एक युवक का शव देखा। उसने प्रधान पति राजकुमार को इसकी सूचना दी। शव की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। शव के खून से लथपथ होने और गले में नीला निशान होने से ऐसा लग रहा था कि युवक की हत्या कर उसे फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ राजापुर सत्यवीर सिंह, एसओ पहाड़ी शैल कुमार सिंह, एसआई सियाराम, राजकुमार, सुहेल खां मौके पर पहुंचे और तहकीकात की। शव के पास काले रंग का मफलर, लाल रंग की रुमाल मिली है। युवक के शरीर पर सफेद शर्ट, नीले रंग का पैंट और भूरी जैकेट है।
विज्ञापन
उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसओ शैल कुमार सिंह ने बताया कि तहकीकात की जा रही है। प्रथमदृष्टया ये हत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने पर ही कुछ खुलासा हो सकेगा।