{"_id":"5efe18488ebc3e42c83561b2","slug":"man-dead-body-found-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5689253144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल बेचने गए युवक का खेत में मिला शव, परिजनों को हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल बेचने गए युवक का खेत में मिला शव, परिजनों को हत्या की आशंका
विज्ञापन
फोटो- 3- शहर से सटे सिद्घपुर गांव में युवक की मौत के बाद रोती बिलखती मृतक की पत्नी व बच्चों को सांत्व
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में घर से चावल बेचने निकले किसान का सदर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर गांव के बाहर बृहस्पतिवार की सुबह खेत के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस व स्थानीय लोगों ने शक जताया है कि जहरीला पदार्थ पीने या जहरीला कीड़ा काटने से उसकी मौत हुई है।
शहर से सटे कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर गांव निवासी कामता प्रसाद (40) लगभग 20 साल से अपनी ससुराल सिद्धपुर गांव में ससुर जगनंदन के घर में ही रहता था। उसकी पत्नी कमलादेवी ने बताया कि बुधवार दोपहर पति 35 किलो चावल लेकर बाजार में बेचने की बात कहकर साइकिल लेकर निकले थे।
इसके बाद जरिहा गांव जाने को कहा था। रात तक कोई सूचना न मिलने पर परिजन आश्वस्त थे कि वह जरिहा गांव चला गया होगा। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से लगभग डेढ़ किमी दूर सगराहार पर गया प्रसाद पटेल के खेत के पास एक शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
शिनाख्त होने पर परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की बात कही। मृतक की साइकिल भी कुछ दूर पड़ी थी। सूचना पर शहर कोतवाल पंकज पांडेय मौके पर पहुंचे। उसका पूरा शरीर काला पड़ जाने के कारण पुलिस व कई स्थानीय लोगों का मानना है कि उसकी मौत जहरीला पदार्थ पीने या जहरीले कीड़े के काटने से हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।