फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Man arrested for drugging and raping teenager

Chitrakoot News: किशोरी को नशीली दवा खिला कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 21 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for drugging and raping teenager
चित्रकूट। सदर कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी पता, उम्र का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने 11 मार्च को कोतवाली में सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी (16) को विद्या सागर बहला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने किशोरी को तलाश लिया। उसने बताया कि आरोपी ने उसके आधार कार्ड में 16 की जगह 19 वर्ष और पता मुंबई का लिखवा कर शादी कर ली थी। साथ ही अपने आधार कार्ड ने 26 की जगह 20 वर्ष और पता मुंबई का बदला लिया था। नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

किशोरी के मेडिकल व न्यायालय में बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ फर्जी कागजात बनाने, पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपी को बेड़ी पुलिया के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed