फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Main accused Irfan Ansari on four-day police remand

Chitrakoot News: मुख्य आरोपी इरफान अंसारी चार दिन की पुलिस रिमांड पर

Mon, 26 Jan 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 26 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Main accused Irfan Ansari on four-day police remand
चित्रकूट। आयुष अपहरण व हत्याकांड के मुख्य आरोपी इरफान अंसारी को शनिवार रात को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था। सीजेएम कोर्ट ने आरोपी से पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड मंजूर की है। पुलिस अब जेल में बंद इरफान अंसारी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

आयुष अपहरण व हत्या के मामले में शिनाख्त के बाद मुख्य आरोपी इरफान अंसारी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के लगभग 24 घंटे बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य आरोपी इरफान अंसारी से घटना की जानकारी ली। इस दौरान इरफान अंसारी ने आयुष के अपहरण और हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने अदालत से 14 दिन की रिमांड मांगीं थी लेकिन अदालत ने केवल चार दिन की रिमांड मंजूर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस उसे अभी जेल से नहीं लाई है। इस बारे में एसपी अरुण कुमार ने बताया कि चार दिन का रिमांड स्वीकृत हुआ है। कुछ बरामदगी नहीं की जानी है। यदि आवश्यक हुआ तो मामले की जांच कर रहे दरोगा जेल जाकर पूछताछ कर करेंगे। अगर जरूरत पड़ती है तो पुलिस रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए पुनः न्यायालय में अर्जी डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed