फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Maha Kumbh pilgrims' procession, traffic jam on highway and city

Chitrakoot News: महाकुंभ के यात्रियों का रेला, हाईवे और शहर में जाम

Mon, 10 Feb 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh pilgrims' procession, traffic jam on highway and city
जिले के मुख्य मार्ग धनुष चौराहे पर वाहनों से लगा जाम। - फोटो : स्रोत: परिजन
चित्रकूट/खोही/राजापुर/बरगढ़। महाकुंभ से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धर्मनगरी आ रहे हैं। 24 घंटे में 30 हजार वाहनों से दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे और मंदाकिनी में डुबकी लगाई। शहर में जाम की स्थिति बनने पर जिला प्रशासन ने राजापुर और बरगढ़ की सीमा पर कई बार वाहनों का आवागमन रोका। कई ट्रेनें भी रोकी गईं।
विज्ञापन

12 फरवरी को पूर्णिमा है। इस कारण श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महाकुुंभ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाने से पहले धर्मनगरी में दर्शन करने आ रहे हैं। रामघाट, कामदनाथ प्रमुखद्वार, अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी का दर्शन करने श्रद्धालु जा रहे हैं। तीर्थस्थानों पर भीड़ एकत्र नहीं हो। इसके लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। छह से आठ किलोमीटर तक श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ रहा है। मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहन प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन

10 किमी. के सफर में लगे छह घंटे
शहर में भीड़ न बढ़े इसके लिए भरतकूप स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, झांसी-मिर्जाजपुर हाईवे और कौशांबी जिले से सटे राजापुर में यमुना नदी के पुल सहित प्रयागराज की सीमा बरगढ़ में वाहनों को दो-दो घंटे रोका जा रहा है। इस कारण यात्री जाम में फंसे रहते हैं। झांसी से आए वैभव उपाध्याय, विष्णु अवस्थी ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भरतकूप में लगभग दो घंटे खड़ा कर लिया गया। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रेहुंटिया फाटक से लेकर बेड़ी पुलिया तक लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। ग्वालियर के संदीप मेहरोत्रा ने बताया कि रेहुंटिया से कर्वी तक 10 किलोमीटर का सफर करने में छह घंटे लगे, जबकि आम दिनों में आधा घंटा ही लगता है। एसपी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल उपेंद्र सिंह व यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह माइक लेकर रातभर वाहनों को व्यवस्थित कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed