फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Magh Mela begins: Roadways buses to Prayagraj are absent from the district, leaving devotees distressed.

माघ मेला शुरू: जिले से प्रयागराज के लिए रोडवेज बसें नदारद, श्रद्धालु परेशान

Sat, 03 Jan 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela begins:

Roadways buses to Prayagraj are absent from the district, leaving devotees distressed.
फोटो-08-कर्वी में अस्थाई रोडवेज बस स्टॉप में खड़ी प्राइवेट बसें। संवाद
विज्ञापन

फोटो 02सीकेटीपी 09- कर्वी में अस्थाई बस स्टाॅप पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
-यात्रियों को निजी बसों व दूसरे डिपो की बसों का लेना पड़ रहा सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। प्रयागराज के संगम तट किनारे शनिवार से शुरू हो रहे माघ मेले में शामिल होने के लिए चित्रकूट से जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम के चित्रकूट डिपो के पास अपनी एक भी बस उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

चित्रकूट डिपो वर्तमान में केवल सात अनुबंधित बसों का संचालन कर रहा है, जिनमें से चार महोबा और तीन प्रयागराज रूट पर भेजी जा रही हैं। माघ मेले जैसे महत्वपूर्ण आयोजन से पहले दिसंबर माह में डिपो को पर्याप्त बसें मिलने के दावे किए गए थे, लेकिन हकीकत यह है कि अभी तक चित्रकूट डिपो को एक भी अपनी बस आवंटित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अस्थायी बस स्टैंड पर अव्यवस्था
जिला मुख्यालय बेड़ी पुलिया स्थित रोडवेज बस स्टॉप में बसें न रुककर कर्वी स्थित अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड पर रुकती हैं। यहां बांदा, हमीरपुर, जीरो रोड, फतेहपुर और महोबा डिपो की सवारियां भरती हैं। यहां पर निजी बसों का दबदबा बना हुआ है। जिस कारण चित्रकूट से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को निजी बसों से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ता है। अस्थायी बस स्टॉप पर किसी अधिकारी या कर्मचारी की तैनाती न होने से डग्गामार बसें यात्रियों रोडवेज की तुलना में पांच रुपये कम किराये पर यात्रियों को प्रयागराज तक ले जा रही हैं। माघ मेले में भाग लेने के लिए जा रहे राजकुमार श्रीवास्तव और मीरा देवी जैसे यात्रियों ने बताया कि रोडवेज बस में जगह न मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में प्राइवेट बसों से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन स्पेशल ट्रेनों का आज से ठहराव
त्रियों की सुविधा के लिए कर्वी स्टेशन से प्रयागराज जाने को तीन नई स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शनिवार से शुरू हो रहा है। ये ट्रेनें सुबह, दोपहर और शाम को प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकेंगी। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवानों की तैनाती भी की गई है। जीआरपी अधीक्षक शालिनी सिंह भदौरिया ने बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शिवरामपुर व भरतकूप रेलवे स्टेशनों पर अस्थाई चौकी बनाकर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। चित्रकूटधाम कर्वी में लगभग 40 जीआरपी जवानों को सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है। मिशन शक्ति के तहत महिला यात्रियों को भी जागरूक किया जाएगा।

बोले जिम्मेदार------



चित्रकूट रोडवेज डिपो के इंचार्ज प्रेमलाल का कहना है कि भीड़ के अनुसार अनुबंधित बसों को प्रयागराज के लिए दौड़ाया जाएगा और डिपो के लिए बसों की मांग लगातार जारी है, जिनके जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed