फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Made aware by putting chaupal, asked problems

चौपाल लगाकर किया जागरूक, पूछी समस्याएं

Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Made aware by putting chaupal, asked problems
चित्रकूट। मानिकपुर के ऊंचाडीह ग्राम पंचायत अंतर्गत अमरपुर गांव में बुधवार की शाम को अधिकारियों की मौजूदगी में चौपाल लगी। यहां गांव के लगभग 100 घरों के लोग सम्मलित हुए। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से छुआछूत व भेदभाव जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर विकास की राह पर चलने को कहा। ग्रामीणों से उनकी समस्याएं पूछी गई। कई ने राशन सामग्री समय से न मिलने और पेयजल के लिए दूर दूर तक भटकने की बात कही। कई महिलाआें ने पेंशन न मिलने की शिकायत की। जिस पर अधिकारियों से संबधित विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने को कहा।
विज्ञापन

गांव के स्कूल व हैंडपंप से पानी भरने को लेकर छुआछूत व भेदभाव की बात पूछने पर ग्रामीण चुप रहे। इसके बाद अधिकारियों ने मोबाइल नंबर देकर कहा कि उनकी कोई समस्या हो तो फोन कर अवगत कराएं। इस दौरान तहसीलदार राजेश कुमार, थाना प्रभारी गिरेंद्र प्रताप सिंह, सीएचसी प्रभारी, सीडीपीओ, पूर्ति निरीक्षक, एडीओ पंचायत, प्रधान व कोटेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों ने साथ में की पढ़ाई
मानिकपुर (चित्रकूट)। ऊंचाडीह ग्राम पंचायत क्षेत्र के अमरपुर गांव के विद्यालय में तीन छात्रों को जातीय आधार पर छुआछूत व भेदभाव के आरोप लगाने के तीसरे दिन माहौल खुशगवार दिखा। अधिकारियों ने देर शाम को पुरवा में चौपाल लगाई और सभी से मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। उधर, स्कूल में सभी वर्ग के बच्चे हंसते खेलते मिलजुल कर पढ़ने गए और सभी ने हैंडपंप पर एक साथ पानी भी पीया। खुद शिकायतकर्ता छात्रों व अभिभावकों ने माना कि अब भेदभाव की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक रामस्वरूप ने बताया कि उनके स्कूल में यह भेदभाव वाला मामला नहीं है। जिन बच्चों ने शिकायत की थी उनका कहना है कि यह पुरानी बात है। एबीएसए कृष्णदत्त पांडेय ने बताया कि आरोप लगाने वाले परिवार संतुष्ट हैं और किसी ने कोई भेदभाव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed