फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   madarsa news in chitrakutt

मदरसे में मीनार बनवाने की मांग, कई ने जताया विरोध

Wed, 29 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
madarsa news in chitrakutt
चित्रकूट में धर्मनगरी के सीतापुर माफी में संचालित मदरसे की छत पर मीनार बनाने के प्रस्ताव को लेकर मांग व विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को मदरसे से संबधित आठ लोगों ने सदर एसडीएम से मिलकर 20 फुट मीनार बनवाने की अनुमति देने की मांग दोहराई है। वहीं संत समाज ने इस पर आपत्ति लगाते हुए कहा कि धर्मनगरी के विकास के लिए बने मास्टर प्लान के तहत निर्माण होना चाहिए, जिसमें यह तय है कि कहीं कोई नया मंदिर या मस्जिद नहीं बनेगा। इसके लिए मौके पर सदर एसडीएम को भेजकर जांच कराने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सीतापुर माफी में संचालित दारूल उलूम मदरसा निजामिया अर्बिया से संबधित अब्दुल रशीद, इदरीश खां, अयूबखान, रफीक खान, वकील अहमद,वहीद खान, सराफत खां व इरशाद आदि ने सदर एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि 40 साल से मदरसा संचालित है। इसमें बच्चों के पठन पाठन का काम चलता है। मदरसे की छत पर 20 फीट ऊंची मीनार बनवाने का प्रस्ताव है, जिसके निर्माण की अनुमति दी जाए। गौरतलब है कि मंगलवार को भी इससे संबधित लोगोें ने कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

इस मामले में कामदगिरी प्रमुख मंदिर के संत मदनदास ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें कुछ आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने दी थी। फोन से डीएम को मौके पर एसडीएम को भेजकर पूरी जानकारी कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी के विकास के लिए बने मास्टर प्लान में जो भी चौड़ीकरण व अन्य निर्माण होना है, वह पहले होना चाहिए। इस प्लान मेें यह भी है कि चिह्नित स्थल पर कोई मंदिर मस्जिद नहीं बनेगा। मदरसा सरकारी है या प्राइवेट इसकी उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन मदरसे में अभी मीनार बनाने का काम बिना किसी की अनुमति से नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed