{"_id":"5c0d4e00bdec224177354db2","slug":"lulu-patel-accepted-police-had-arrested-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूलू पटेल ने किया स्वीकार, पुलिस ने पहले किया था गिरफ्तार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूलू पटेल ने किया स्वीकार, पुलिस ने पहले किया था गिरफ्तार!

Updated Sun, 09 Dec 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
grp
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। गंगा कोवरी ट्रेन डकैती कांड के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी लूलू पटेल की प्रयागराज स्टेशन पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी से बांदा पुलिस के होश उड़ गए। गिरफ्तारी के बाद लूलू पटेल ने जीआरपी पुलिस के सामने वह सारे राज उगल दिए। आईजी जीआरपी के सामने पूछताछ में बदमाश लूलू पटेल ने स्वीकार किया है कि उसे पुलिस ने पकड़ा था लेकिन वह और आदित्य वहां से कुछ दिनों बाद भाग निकले थे।
मुंबई हावड़ा रेलमार्ग के पनहाई रेलवे स्टेशन के आउटर पर 2/ 3 सितंबर की रात चेन्नई से पटना जा रही गंगा-कावेरी एक्सप्रेस को रोककर डकैती डाली गई थी। बदमाशों ने यात्रियों से लगभग 20 लाख के जेवर व नगदी लूट ले गए थे। डकैती कांड के मुख्य आरोपी लूलू पटेल व आदित्य जाटव को पुलिस ने मुखबिर के जरिए छठवें दिन 9 सितंबर को बांदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफ ार्म नंबर 8 सेे बांदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम ने लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई। 23 दिन तक इन्हें गायब रखा। 24वें दिन दोनों लुटेरे हथकड़ी सहित फ रार हो गए थे। इसकी जानकारी प्रयागराज जीआरपी आईजी बीआर मीणा हो गई थी। बाद में उनकी टीम ने ट्रेन लुटेरे आदित्य जाटव को भिंड के सिंहपुर उमरी से दबोच लिया था। हिरासत में आदित्य ने बांदा पुलिस का चिट्ठा खोला था। इस मामले पर आईजी ने जांच भी शुरू कराई थी। उधर, मुखबिर की सूचना पर प्रयागराज जीआरपी पुलिस ने 50 हजार के इनामी ट्रेन लुटेरे लूलू पटेल को मुठभेड़ के बाद रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन पर दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में लूलू पटेल ने बताया कि उसको और आदित्य को बांदा पुलिस टीम ने 9 सितंबर को स्टेशन के प्लेटफ ार्म से दबोच लिया था। दोनों को लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल में कई दिन रखा। इसके बाद बाराबंकी ले गए फिर कर्वी और बबेरू में रखा। रोजाना दोनों को दारू, मुर्गा कराया जाता रहा। इसके बाद उन्हें तीन दिन बांदा के महिला थाना के बगल में एक आवास में रखा गया। 3 अक्तूूबर को वह दोनों हथकड़ी खोलकर अलग-अलग फरार हो गए। जीआरपी आईजी प्रयागराज बीआर मीणा-का कहना है कि ट्रेन लुटेरे के बयान के आधार पर एडीजी रेलवे के माध्यम से पूरी रिपोर्ट डीजीपी कार्यालय को भेजी गई है। अब बांदा पुलिस के खिलाफ उन्हीं के स्तर से अग्रिम कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
रिमांड पर लेक र बचे बदमाशों की तलाश करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। गंगा कावेरी एक्सप्रेस में डकैती मामले में गिरफ्तार 50 हजार के इनामी डाकू लूलू पटेल को पुलिस ने भले ही गिरफतार कर लिया हो पर अभी गैंग के दो सदस्य मुन्ना सिंह व प्वाइंट मैन कुबेर सिंह पुलिस के हाथ नहीं आए। जिसको लेकर लूलू पटेल को रिमांड लेने की तैयारी जीआरपी पुलिस कर रही ताकि बाकी बचे गैंग के सदस्यों को पकड़ने के साथ चोरी का माल बरामद किया जाए। जिसके लिए लूलू को रिमांड में लेने की तैयारी शुरू कर दिया। उसे अभी नैनी जेल में रखा गया है। सोमवार से मानिकपुर जीआरपी उसे रिमांड में लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
गंगा कावेरी डकैती कांड में मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी लूलू पटेल पकडे़ जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस लिया। आईजी रेलवे बीआर मीणा ने बताया कि लूलू पटेल को नैनी जेल में रखा गया है। सोमवार को मानिकपुर जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार अदालत खुलने के बाद लूलू पटेल को रिमांड में लेने की प्रक्रिया करेंगे।