{"_id":"5845aaba4f1c1be1594480fd","slug":"lpg-price-hike-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस की कीमत बढ़ाने का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस की कीमत बढ़ाने का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाने पर नाराजगी जताते हुए जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। सोमवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अकबरी बेगम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से हाथों में पार्टी के झंडे व बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के साथ सरकार एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण अत्याचार बढ़ रहे है।
आए दिन महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है। रसोई गैस की कीमतें बढ़ा दी गई है। जिससे मध्ययम वर्ग से लेकर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार परेशान हैं। रसोई गैस की बढ़ी कीमत तत्काल वापस की जाए। बैंकों एटीएम में महिलाओें के लिए अलग से लाइन लगवाई जाए। महिलाओें को मनरेगा का कार्य दिया जाए। महिलाओें के साथ हो रहे अत्याचार को रोका जाए। इस मौके पर वेदप्रकाश पांडेय, चुनवाद प्र्रसाद, सुशीला देवी, चंद्रशेखर, रंजीत सिमोन, अली हुसैन, रानी, सुनीता, सुशीला देवी व उग्रसेन पटेल आदि मौजूद रहे।