{"_id":"58275c6a4f1c1b6729b3b91b","slug":"lost-keys-lock-hang-in-the-relaxation-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो गई चाभी, विश्राम कक्ष में लटका रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो गई चाभी, विश्राम कक्ष में लटका रहा ताला
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पानी की जांच कराते उमरे के पीसी आलोक रंजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे झांसी के प्रिसिंपल चीफ इंजीनियर ने शनिवार को धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। शौचालय, प्लेटफार्म के आसपास सफाई और निर्माण कार्य की जानकारी ली। विश्राम कक्ष पहुंचे तो ताला लगा मिला। बताया गया कि चाभी खो गई है।
प्रिसिंपल चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने को यात्रियों ने बताया कि 500 व 1000 के नोट पर टिकट देने में आनाकानी की जाती है। फुटकर लाने को कहा जाता है। इससे उनकी या तो ट्रेन छूट जाती है या फिर बिना टिकट सफर करना पड़ता है। उन्होंने टिकट खिड़की का निरीक्षण कर मौजूद क्लर्कों को निर्देश दिए हैं कि अब ऐसी शिकायत नहीं आनी चाहिए। 14 नवंबर तक पर्याप्त फुटकर रुपये अपने पास रखकर काउंटर में बैठे। प्लेटफार्म, ओवरब्रिज और शौचालय को साफ रखें।
प्लेटफार्म पर लगे नलों में पानी सप्लाई की जांच कराई। पानी का प्रदूषण मानक भी मापा, जो सामान्य निकला। इसके बाद वह विश्राम कक्ष के पास ताला लटका देख रुक गए। काफी देर तक तलाशने पर भी चाभी मिली तो नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई जरूर होगी। इस मौके पर सीनियर डीईएन एसके भगत और सीसीआई केके राय आदि मौजूद रहे।