{"_id":"5f638d078ebc3e9d9b47cd8b","slug":"lord-vishwakarma-s-birth-anniversary-celebrated-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp58321175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती
विज्ञापन
फोटो-15- भगवान विश्वकर्मा जयंती पर शहर के पुरानी बाजार में किसानों को किया गया सम्मानित।
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर/रामनगर(चित्रकूट)। जिले में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर विश्वकर्मा समाज सहित बिजली विभाग व लोकनिर्माण विभाग सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही मशीनों की सफाई कर पूजा पाठ किया। बृहस्पतिवार को राजापुर व बेराउर गांव मेें भगवान विश्वकर्मा की विधिविधान से पूजा पाठ भजन-कीर्तन किया गया। इस मौके पर सुनील कुमार सचान, दिनेश विश्वकर्मा, रामबालक, जयनारायण, अभिषेक, मिथुन, शुभम, दीपक, हैप्पी जायसवाल, मनोज केशरवानी, गया प्रसाद विश्वकर्मा, मन भावन विश्वकर्मा, बुद्धसेन विश्वकर्मा, महेश सिंह आदि मौजूद रहे।
कोरोना संक्रमण काल के चलते मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा नहीं निकल पाई। लोकनिर्माण विभाग व बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मशीनों की सफाई कर जयंती मनाई। रामनगर के विद्युत पावर हाउस मेें जेई ईश्वर सिंह यादव के नेतृत्व कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर उमेश कुमार, दिनेश कुमार व राजा कौशल आदि मौजूद रहे। मुख्यालय के पुरानी बाजार में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में तमाम सारे व्यापारियों ने किसानों को फलदार वृक्ष और तमाम तरह के उपहार देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में एक कंपनी के मैनेजर संजय यादव ने किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही तमाम सारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों को कंपनी के डीलर विवेक अग्रवाल व अरुण श्रीवास्तव ने पगड़ी बांधकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इसी तरह से मानिकपुर, मऊ, भरतकूप, पहाड़ी, शिवरामपुर क्षेत्र में जयंती मनाई गई।