{"_id":"67f2cf99262b9e02110a42c7","slug":"lord-rams-tapasthli-lit-up-with-22-lakh-diyas-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-114689-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 22 लाख दीयों से जगमग हो उठी भगवान राम की तपोस्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 22 लाख दीयों से जगमग हो उठी भगवान राम की तपोस्थली
Mon, 07 Apr 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
रामघाट पर लगाए गए दीये।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। धर्मनगरी में चित्रकूट में एमपी व यूपी प्रशासन द्वारा चित्रकूट गौरव दिवस रविवार की देर शाम को मनाया गया। एक साथ 22 लाख दीये जलाए गए। रामघाट सहित अन्य तीर्थ स्थान दीयों से टिमटिमाने लगे। कार्यक्रम में एमपी के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव भी शामिल हुए। कलश यात्रा भी निकाली गई।
धर्मनगरी में चित्रकूट गौरव दिवस रामघाट,भरतघाट, जानकीकुंड, कामदगिरि परिक्रमा सहित गायत्री विद्या पीठ, तुलसी तीर्थ स्थान, सहित अन्य स्थानों पर एक साथ दिए जलाए गए। इस कार्य में दीनदयाल शोध संस्थान, सद् गुरु सेवा ट्रस्ट, नगर पालिका चित्रकूट धाम सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से दीप जलाए गए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकामदनाथ के दर्शन किया। उन्होंने स्थानीय निवासियो से मिलकर नवरात्र की बधाई दी।