फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lord Krishna played Holi with flowers with the Gopikas

Chitrakoot News: भगवान कृष्ण ने गोपिकाओं के साथ खेली फूलों की होली

Tue, 04 Mar 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna played Holi with flowers with the Gopikas
 रामायण मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।  - फोटो : रामायण मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
चित्रकूट। धर्मनगरी के रामायण मेला के समापन पर रविवार रात कलाकारों ने बेहद रोचक प्रस्तुतियां दी। वृंदावन के कलाकारों ने फूल की होली खेली। मंच पर भगवान कृष्ण का गोपिकाओं संग फूलों की होली खेलने के मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। होली के मनोहर गीत गाए। कलाकारों ने दर्शकों के ऊपर भी खूब फूल बरसाए। आकाशवाणी के कलाकारों ने भजन व लोकगीत प्रस्तुत किया। धनुष यज्ञ व कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। नई दिल्ली से आए कलाकारों ने लाइट व साउंड शो के माध्यम से धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया। आकाशवाणी दिल्ली के कलाकारों ने बुंदेली लोकगीत में आल्हा उदल की वीरता के किस्से प्रस्तुत किया। जिसे देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। बांदा की सरला गुप्ता ने कजरी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन






चित्रकूट। रामायण मेला के 52 वें महोत्सव का समापन पद्य विभूषित तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए जो लोग गलत प्रचार कर रहे है। वह सनातन विरोधी है। कहा कि राष्ट्रीय रामायण मेला अद्वितीय है। इस मेला को अगली बार से और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, डाॅ राममनोहर लोहिया प्रेक्षागृह में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत किया। शुभारंभ सुनील सौम्य ने किया। आचार्य डाॅ रामलाल द्विवेदी प्राणेष ने कहा कि भगवान कृष्ण और राम की महिमा का बखान किया। कवि श्री नारायण तिवारी ने कहा कि जो माता-पिता की पूजा करते। उसे दूसरे की पूजा करने की जरूरत नहीं है। कवि दिनेश दीक्षित, रीना सिंह ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत किया है। अध्यक्षता संत मदन गोपाल दास महाराज और मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र रहे। कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया व महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी, अभय निर्भीक, घनश्याम अवस्थी, प्रद्युम्न दुबे, राजाबाबू पांडेय ने कवियों को सम्मानित किया। संचालन नीरज पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed