{"_id":"61c608918b3d0a7f0376d735","slug":"lokayukta-team-caught-cmo-taking-bribe-chitrakoot-news-knp67150068","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते सीएमओ को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते सीएमओ को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा
विज्ञापन
Lokayukta team caught CMO taking bribe
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। चित्रकूट नगर पंचायत मप्र के सीएमओ (नगर पंचायत अधिकारी) को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए मौके से पकड़ा गया है। रिश्वत की रकम अनुकंपा नियुक्ति के लिए ली गई थी। लोकायुक्त की टीम का शुक्रवार को प्रमोदवन स्थित सीएमओ के आवास पर छापा पड़ते ही हडकंप मच गया। मौके पर सैकडों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ नियंत्रित करनेकेलिए पुलिस बल की तैनाती की गई।
जिले की सीमा से सटे मप्र क्षेत्र के चित्रकूट नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी अनिल तिवारी का अनुकंपा नियुक्ति का मामला लंबित था। जिसके पिता इस कार्यालय में टाइमकीपर पद पर कार्यरत थे जिनका कोरोना काल में निधन हो गया था। अनिल ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए सीएमओ ने रिश्वत की मांग की थी। कई दिनों से परेशान होने के बाद उसने इसकी शिकायत लोकायुक्त रींवा से की थी। शुक्त्रस्वार को रकम लेने के लिए सीएमओ ने अनिल को अपने सरकारी आवास पर बुलाया था। जैसे ही अनिल के हाथों रिश्वत की रकम ली गई तभी डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम ने सीएमओ कृष्णपाल सिंह को दबोच लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की है।
इस मामले की जानकारी होते ही आसपास के क्षेत्र में हडकंप मच गया। मौके पर कई लोगों की भीड़ जमा हो गई और रिश्वत लेने के आरोपी को बाहर निकालने के लिए चिल्लानेलगे। स्थिति नाजुक होते देख नयागांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने पुलिस बल तैनात किया। इसके बाद लोकायुक्त की टीम उसे पुलिस सुरक्षा में डाकबंगले ले जाकर पूछताछकी। टीम के डीएसपी ने बताया कि नगर पंचायत मप्र के सीएमओ (नगर पंचायत अधिकारी) की संपत्ति संबधी अन्य जांच भी की जा सकती है। इसके बाद शाम को टीम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपी को अपने साथ रींवा ले गई है। 24 घंटे में पूछताछ के बाद में इसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।