{"_id":"b16c87d3b559a06183f9c00f2fc8778d","slug":"lohia-not-tolerate-negligence-in-overall-village-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया समग्र ग्राम के विकास में लापरवाही बर्दास्त नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया समग्र ग्राम के विकास में लापरवाही बर्दास्त नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद कुमार घोप ने बुधवार को जिले का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों की बैठक में कहा कि लोहिया समग्र ग्राम के विकास कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष तक सभी लक्ष्य पूरे होने चाहिए। सूखे से प्रभावित किसानों को मनरेगा से मदद की जाए।
ग्राम्य विकास मंत्री हेलीकाप्टर से देवांगना हवाई पट्टी पर उतरे। इसके बाद उन्होंने वहीं पर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी योजनाओं का जमीनी स्तर पर काम हो। जिससे पात्रों को लाभ मिले। खासकर सूखे के कारण क्षेत्र में मनरेगा के तहत काम तेजी से कराए जाएं। जो भी मनरेगा में काम करना चाहता है उसका जॉब कार्ड बनाया जाए। प्रदेश सरकार लोहिया समग्र गांवों पर विशेष ध्यान दे रही है।
इन गांवों के सभी विकास कार्य चालू वित्तीय वर्ष तक हरहाल में पूरे किए जाए। लापरवाही पर अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों से ग्राम्य विकास विभाग से जुडे़ सभी विकास कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर डीएम नीलम अहलावत, एडीएम महेश चंद्र शर्मा, सीडीओ एमए हसन, एसडीएम रजनीश मिश्रा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष भइया लाल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव, नरेंद्र गुप्ता, बब्बू त्रिपाठी, अफजल अली, अनुज यादव, सिद्धार्थ पांडेय, फराज खां, भोला नाथ खंगार, साहब लाल द्विवेदी व विद्यासागर यादव आदि लोग मौजूद रहे।