फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lockdown in mosques as well, prayers offered in homes

मस्जिदों में भी लाकडाउन,घरों में अदा की नमाज

Fri, 27 Mar 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in mosques as well, prayers offered in homes
Lockdown in mosques as well, prayers offered in homes - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। लॉकडाउन के तीसरे दिन पुलिस ने सड़क पर बेवजह निकले युवकों को पकड़कर उठक बैठक कराई। डीएम-एसपी और सीडीओ ने सड़कों पर निकलकर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश देते रहे। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों के आसपास नमाजियों को एकत्र नहीं होने दिया गया। मौलानाओं ने भी मस्जिदों में ताला बंद कर घरों में नमाज पढ़ने की हिदायत दी। सब्जी मंडी पहुंचने वाले आमजनों को पुलिस ने डंडे फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन

कई स्थानों पर भूखे व कई दिनों से पड़े बाहरी लोगों को डीएम की पहल पर भोजन उपलब्ध कराने का इंतजाम किया गया। बाहरी जिले को जाने वाले लोग वाहन न मिलने से परेशान रहे। जानकीकुंड के पास बालकदास आश्रम पर सौ श्रद्धालुओं का मेडिकल टेस्ट कराया गया। ये सब भिंड मुरैना जिले के निवासी हैं। जो कई दिनों से आश्रम में ठहरे हैं। जिला अस्पताल में भी 20 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। किसी में भी कोरोना वायरस के प्राथमिक लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व सीडीओ डा. महेंद्र कुमार ने जनपद में लागू लॉकडाउन व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैफिक चौराहा, पुरानी बाजार, जामा मस्जिद, नूरानी मस्जिद, शंकर बाजार आदि विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर जनता से घर में रहने को कहा है। फेसबुक से मिली जानकारी पर शिवरामपुर की एक बस्ती पहुंची प्रशासनिक टीम ने जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया। इसके अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र के नई दुनिया कंपोजिट विद्यालय के पीछे रहने वाली बस्ती के कुछ मजदूर परिवारों को भी भोजन उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से घरों में ही रहने की अपील
चित्रकूट। स्कूल और कालेजों के अभिभावक संघ व मदर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि अभिभावक संघ, माता,पिता आपके शुभचिंतक है। कोरोना वायरस से बचने के लिए छात्र-छात्राएं देश का सहयोग करें। जेएम आवासीय विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह व मंत्री ओंकार सिंह ने छात्र-छात्राओं से अपील किया है कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश को मिलकर लड़ाई लड़नी है। भीड़ भाड़ वाले इलाके में न जाए। किसी वाहन का इस्तेमाल न करे। किसी साधन से यात्रा करने पर संक्रमण फैल सकता है। देश की इस लड़ाई में सहयोग करें। संवाद
फल और सब्जियाें की खरीदारी
चित्रकूट। लॉकडाउन के तीसरे दिन शहर में सब्जी व फलों की ठेलियां भ्रमण करती नजर आई। लोगों ने खरीददारी भी की। इसके अलावा सड़कों पर सन्नाटा रहा। कुछेक लोग वाहन व पैेदल जरूरत की वस्तुओं की खरीददारी को घरों से बाहर निकले। पुलिस लगातार निगरानी करती रही। जहां भी दो-चार लोग खड़े दिखाई दिए तो उन्हें तत्काल घर जाने की हिदायत दी।
घूमने वालों को कराई उठक-बैठक
चित्रकूट। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए यातायात प्रभार योगेश कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक चौराहा में यातायात पुलिस सक्रिय रही। वाहन से गुजरने वाले लोगों को रोक कर पूछताछ की। फालतू घूमने वालों को उठक बैठक कराकर छोड़ा। चेताया कि अनावश्यक घर से बाहर न निकले। दुबारा नजर आने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बीस लोगों की जांच हुई
चित्रकूट। जिला अस्पताल में लॉकडाउन के तीसरे दिन 20 लोगों की जांच की गई। इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी में बीमार लोगों का इलाज हुआ। उधर, चैत्र नवरात्रि के तीन दिन सन्नाटे में गुजर गए। मंदिर के पुजारियों ने लोगों से घरों पर ही रहकर पूजापाठ करने की सलाह देते रहे। शुक्त्रस्वार को जुमे की नमाज पर भी लॉकडाउन का असर दिखा। मस्जिदों में ताला लटके रहे।
खाद्य सामग्री बांटी गई
चित्रकूट। जिला प्रशासन व नगर पालिका कर्वी की पहल से शहरी क्षेेत्र में डोर टू डोर खाद्य सामग्री का वितरण राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शानू गुप्ता ने बताया कि आपूर्ति लोगों को मिल रही है। सामान लेने व अपने घरों से ही जरूरत की चीजों का पर्चा भेजने को कह रहें है। ज्यादातर गरीब बस्तियों में घर घर राशन उपलब्ध कराने का किया जा रहा है। बताया कि आगे भी यह व्यवस्था जारी रहेगी।

अफसरों ने मुहैया कराई खाद्य सामग्री
मऊ । लॉकडाउन के चलते बाहर मजदूरी करने गए लोगों के वापस न आ पाने से परिवार के सामने जरूरत की वस्तुओं के लाले पड़ गए। ट्वीट के जरिये सूचना मिलते ही एसपी अंकित मित्तल ने तत्काल संज्ञान लिया है और उनके निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ राजेश कुमार ने विनोबा नगर मजरा नई बस्ती पहुंच कर लक्ष्मी देवी पत्नी भगवानदास को आटा, सरसों का तेल, मसाला, नमक के पैकेट समेत सब्जी आदि आवश्यक सामग्री मुहैया कराई है। साथ ही गांव के कोटेदार से कहा कि आवश्यकता अनुसार ऐसे परिवारों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराते रहे। थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सीयूजी नंबर देकर कहा है कि किसी भी समस्या पर सूचित करें।

Lockdown in mosques as well, prayers offered in homes

Lockdown in mosques as well, prayers offered in homes- फोटो : CHITRAKUTT

Lockdown in mosques as well, prayers offered in homes

Lockdown in mosques as well, prayers offered in homes- फोटो : CHITRAKUTT

Lockdown in mosques as well, prayers offered in homes

Lockdown in mosques as well, prayers offered in homes- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed